Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मतगणना के दिन भाजपा के झूठ और ‘एक्जिट पोल’ से सावधान-सतर्क रहें: अखिलेश
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    मतगणना के दिन भाजपा के झूठ और ‘एक्जिट पोल’ से सावधान-सतर्क रहें: अखिलेश

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 31, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मतगणना के दिन भाजपा के झूठ और ‘एक्जिट पोल’ से सावधान-सतर्क रहें: अखिलेश

    लखनऊ:  विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) के प्रमुख घटक समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से मतगणना के दिन सावधान और सक्रिय रहने की अपील करते हुए कहा कि झूठ फैलाकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोग आप सबका मनोबल गिराना चाहते हैं।

    उन्‍होंने यह भी अनुरोध किया कि आप लोग किसी भी ‘भाजपाई‘ ‘एग्जिट पोल’ के बहकावे में नहीं आएं और पूरी तरह से सतर्क रहें।

     

     

    सपा प्रमुख अखिलेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और प्रत्याशियों को संबोधित एक संदेश में कहा, ”मैं आज आपसे एक बेहद जरूरी अपील कर रहा हूं। आप सब कल (शनिवार) वोटिंग के दौरान और वोटिंग के बाद के दिनों में भी, मतगणना खत्म होने और जीत का सर्टिफिकेट मिलने तक पूरी तरह से सजग, सतर्क, सचेत और सावधान रहिएगा और किसी भी प्रकार के भाजपाई बहकावे में नहीं आइएगा।”

    यादव ने अपनी इस अपील की वजह स्पष्ट करते हुए इसी संदेश में कहा, ”दरअसल ये अपील हम इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि भाजपा वालों ने ये योजना बनायी है कि कल शाम को चुनाव खत्म होते ही, वो अपनी ‘मीडिया मंडली’ से विभिन्न चैनलों पर ये कहलवाना शुरू करेंगे कि भाजपा को लगभग 300 सीट मिल रही है जो कि पूरी तरह से झूठ है।”

     

     

     

    पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ”ऐसे में आपके मन में ये सवाल उठेगा कि भाजपा को इस दो-तीन दिन का झूठ बोलने से क्या मिलेगा, जबकि ‘इंडिया गठबंधन’ की सरकार बनने जा रही है।”

    उन्‍होंने मतगणना में धांधली की आशंका जताते हुए कहा कि ऐसा झूठ फैलाकर भाजपा वाले आप सबका मनोबल गिराना चाहते हैं, जिससे आपका उत्साह कम हो जाए और आप लोग मतगणना के दिन सावधान और सक्रिय न रहें, जिसका फायदा उठाते हुए भाजपा कुछ भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से मतगणना में धांधली कर सके।

     

     

     

    यादव ने चंडीगढ़ के महापौर चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि जो भाजपाई चंडीगढ़ के महापौर चुनाव में अदालत द्वारा लगवाए गये कैमरों के सामने धांधली करने का बेशर्म दुस्साहस कर सकते हैं, वे चुनाव जीतने के लिए कोई भी घपला-घोटाला करने के लिए उतारू हो सकते हैं, इसीलिए ये सजगता जरूरी है।

    सपा प्रमुख ने कहा कि लोगों को किसी भी भाजपाई ‘एग्जिट पोल’ के बहकावे में आए बिना चौकन्ना रहते हुए आत्मविश्वास के साथ डटे रहना है। उन्होंने कहा कि जीत का प्रमाण-पत्र हासिल करने के बाद ही संविधान, लोकतंत्र और देश की जनता की जीत का उत्सव मनाएं।

    उप्र में सातवें और अंतिम चरण में 13 सीट पर शनिवार को वोट पड़ेंगे और चार जून को मतगणना होगी। राज्‍य में कुल 80 सीट हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजेम्को ग्राउंड में चौथे दिन भी लगातार पेड़ों की अंधाधुंध कटाई को लेकर जमशेदपुर वन अधिकारी को सूचित किया-करनदीप सिंह
    Next Article ‘इंडिया’ गठबंधन को मिलेगा स्पष्ट जनादेश: कांग्रेस

    Related Posts

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    May 25, 2026

    टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर कोबरा मिलने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जाएगा

    May 24, 2026

    TMH के सामने 27 मई से अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान

    May 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर कोबरा मिलने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जाएगा

    TMH के सामने 27 मई से अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान

    परसुडीह में जमीन विवाद पर बवाल, ग्रामीणों ने निर्माणाधीन दीवार तोड़ी; इलाके में तनाव

    राम मंदिर में संपन्न हुआ तिरुपति बालाजी अन्न प्रसादम, 2800 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    कीनन स्टेडियम के पास महिला से पर्स स्नैचिंग, गिरकर हुई घायल

    कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुआ “शिकायत/निवारण कार्य दिवस

    श्री कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 7 श्रद्धालुओं का चयन, श्री शिव शक्ति परिवार ने किया सम्मानित

    रेल यात्री संघर्ष समिति जीएम का टाटानगर में विरोध करेगी : सरयू राय

    कांग्रेस सेवादल की जिला कार्यसमिति बैठक आयोजित, संगठन विस्तार और सेवा भावना पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.