Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » JAMSHEDPUR :अनियंत्रित ट्रक ने कच्चा मकान को क्षतिग्रस्त कर महिला को कुचला
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    JAMSHEDPUR :अनियंत्रित ट्रक ने कच्चा मकान को क्षतिग्रस्त कर महिला को कुचला

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    JAMSHEDPUR :अनियंत्रित ट्रक ने कच्चा मकान को क्षतिग्रस्त कर महिला को कुचला

    कमलपुर थाना क्षेत्र के बांगुडदा गांव में शुक्रवार की सुबह करीब 3 बजे अनियंत्रित ट्रक ने सड़क से उतरकर एक कच्चा मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया । घर के बाहर दातुन कर रही महिला को बुरी तरह से कुचल दिया। ट्रक चालक को झपकी आने से ही यह दुघर्टना घटी। इसके बाद चालक ने तेजी से भगाते हुए ट्रक को बांदोवान की ओर ले भागा।

     

     

    समाजसेवी अबोध कालिंदी ने एक वाहन की व्यवस्था कर के गंभीर रूप से घायल महिला आन्ना महतो (29 वर्ष) को माचा अस्पताल पहुंचाया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एमजीएम अस्पताल पहुंचा सुबह करीब 7 बजे अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने घायल महिला को एमजीएम में मृत घोषित कर दिया। अबोध कालिंदी के अनुसार घटना में मृतका के पति सनातन महतो भी बुरी तरह से घायल हो गए हैं।बताते हैं कि ट्रक के धक्के से घर का एस्बेस्टस टूटकर गिरने से घर के अंदर खटिया में सो रहे पति को सिर, पैर समेत कई जगहों पर चोट लगी है

     

     

    जबकि इस घटना में दोनों बच्चे सुरक्षित बचे हैं। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतका आन्ना महतो की करीब 8 वर्षीय एक बेटी रिया महतो व 6 वर्षीय बेटा रोहित महतो है। बताते हैं कि आन्ना अपने पति के साथ क्षेत्र के विभिन्न गांवों में दैनिक मजदूरी करते हुए परिवार का गुजारा करती थी। वह गुरुवार की रात को अन्य दिनों की भांति जल्द ही खाना खाकर सो गई थी और रात करीब ढाई बजे उठने के बाद पहले बर्तन साफ की।

     

     

    फिर दातुन करते हुए खाना बनाने की तैयारी कर रही थी कि अचानक हुई दुघर्टना ने परिवार में कोहराम मचा दिया।घटना की सूचना मिलते ही सुबह घटनास्थल पर पहुंचे कमलपुर थाना प्रभारी दीपक कुमार ठाकुर और सीओ विजय महतो ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। पुलिस अधिकारी द्वारा मामले में छानबीन की जा रही है और दुघर्टना में शामिल ट्रक का पता लगाया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआदित्यपुर थाना रोड में लगने वाले जाम के खिलाफ थानेदार ने चलाया अभियान
    Next Article कड़ी सुरक्षा में रवाना हो रहीं पोलिंग पार्टियां,कल होगा चुनाव

    Related Posts

    सरकारी अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर डीसी सख्त, सीएचसी गम्हरिया में खाली वार्ड देख जताई नाराजगी

    July 9, 2026

    आदित्यपुर में SIR अभियान की रफ्तार बढ़ाने मैदान में उतरे उपायुक्त, बोले- अफवाहों से बचें, हर पात्र मतदाता का होगा सत्यापन

    July 9, 2026

    कपाली में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल; पुलिस की तत्परता से बची जान

    July 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारतीय वायुसेना की बढ़ती ताकत: चीन को पछाड़कर विश्व में छठा स्थान

    ज्ञान का प्रकाशस्तंभ: नालंदा विश्वविद्यालय का गौरवशाली और दुखद इतिहास

    सरकारी अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर डीसी सख्त, सीएचसी गम्हरिया में खाली वार्ड देख जताई नाराजगी

    आदित्यपुर में SIR अभियान की रफ्तार बढ़ाने मैदान में उतरे उपायुक्त, बोले- अफवाहों से बचें, हर पात्र मतदाता का होगा सत्यापन

    कपाली में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल; पुलिस की तत्परता से बची जान

    टाटा पावर द्वारा डोमजुड़ी पंचायत को सीएसआर के तहत ब्लीचिंग पाउडर उपलब्ध

    जोड़ा-जेएसडब्ल्यू कंपनी के स्लरी पाइप योजना ने क्षेत्र के मुख्य सड़को को किया अवरूद्ध

    UCIL जादूगोड़ा की शर्मनाक लापरवाही: बिना नोटिस 10 होमगार्ड सड़क पर, “मेडिकल टेंर” के नाम पर 10 परिवारों की रोजी छीनी

    पांच साल बाद पुलिस के शिकंजे में आया फरार आरोपी, आत्महत्या के लिए उकसाने के चर्चित मामले में गिरफ्तारी

    BKMS कार्यालय में JLKM की नई जिला टीम का सम्मान, संगठन विस्तार और जनसेवा का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.