Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिमाचल में आग: शिमला में रेलवे ट्रैक तक पहुंची जंगल की आग, इमरजेंसी में रोकनी पड़ी ट्रेन
    Breaking News Headlines

    हिमाचल में आग: शिमला में रेलवे ट्रैक तक पहुंची जंगल की आग, इमरजेंसी में रोकनी पड़ी ट्रेन

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    हिमाचल में आग: शिमला में रेलवे ट्रैक तक पहुंची जंगल की आग, इमरजेंसी में रोकनी पड़ी ट्रेन
    शिमला. हिमाचल प्रदेश में गर्मी से इन दिनों लोगों का हाल बेहाल है. वहीं, अब जंगलों में आग लगने की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही हैं. प्रदेश के जंगल आग से धधक रहे हैं. करोड़ों रुपयों की वन संपदा जलकर राख हो गई है. शिमला के आसपास के जंगल भी तीन दिन से जल रहे हैं. वहीं, अब आग रिहाशयी इलाकों की तरफ आ रही है. गुरुवार को राजधानी शिमला के साथ लगते तारा देवी और समरहिल के जंगलों में आग लगी थी जिससे शिमला-कालका मार्ग पर सारी ट्रेनों की आवाजाही को पूरी तरह से बंद कर दिया गया.

     

     

    कालका से निकली ट्रेन को तारा देवी रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया जहां पर यात्री काफी परेशान हुए. ट्रेन 4 घंटे तक तारा देवी रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही. वहीं, आग को बुझाने के लिए कर्मचारी जुटे रहे लेकिन सड़क ना होने के चलते अग्निशमन की गाड़ियां वहां तक नहीं पहुंच पाईं जिससे आग पर काबू पाने में मुश्किल हुई. बता दें इन दिनों बाहरी राज्यों से काफी तादाद में पर्यटक ट्रेन के माध्यम से शिमला आ रहे हैं. शिमला आने वाली सभी ट्रेनें पूरी तरह से पैक हैं.

     

     

    बता दें कि कालका-शिमला रेलवे ट्रैक यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज की सूची में शामिल है. यह रेलमार्ग उत्तर रेलवे के अंबाला डिवीजन के तहत आता है. साल 2008 में यूनेस्को ने कालका-शिमला रेलवे ट्रैक को वर्ल्ड हेरिटेज का दर्जा दिया था. गर्मियों के दिनों में काफी सैलानी इसी रेलवे ट्रैक से शिमला घूमने पहुंचते हैं. इस रेलवे ट्रैक पर 103 टनल हैं.

     

     

    वन विभाग से जारी आंकड़ों के मुताबिक इस साल अब तक 600 लोगों के खिलाफ पूरे प्रदेश में जंगलों में आग लगाने को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है. वहीं, 38 एफआईआर दर्ज हुई हैं. प्रदेश में अब तक 1033 आग लगने के मामले सामने आए हैं. बीते 15 से 20 दिनों के अन्दर 31 जगहों में आग लगी है. बीते साल गर्मियों के मौसम में बारिश ज्यादा हुई थी जिस वजह से प्रदेश में आग लगने की घटनाएं कम सामने आई थीं. वहीं, इस साल गर्मियों के मौसम में बारिश नहीं हो रही है जिस वजह से आग लगने के मामले ज्यादा आ रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleMoana 2: फैंस का इंतजार हुआ खत्म, ‘मोआना 2’ का ट्रेलर हुआ जारी
    Next Article उप्र : कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद मामले में निर्णय सुरक्षित

    Related Posts

    टाटा स्टील में बोनस समझौते की तैयारी, पुराने फार्मूले पर बन रही सहमति!

    September 2, 2026

    कादमडीह दुर्गापूजा कमेटी की पहली निर्विरोध महिला अध्यक्ष बनीं मेघा चौधरी, उपाध्यक्ष चाइना गोराई

    September 2, 2026

    कच्ची सड़क और 50 फीट चौड़ा नाला बना मुसीबत, जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे बच्चे

    September 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा स्टील में बोनस समझौते की तैयारी, पुराने फार्मूले पर बन रही सहमति!

    कादमडीह दुर्गापूजा कमेटी की पहली निर्विरोध महिला अध्यक्ष बनीं मेघा चौधरी, उपाध्यक्ष चाइना गोराई

    कच्ची सड़क और 50 फीट चौड़ा नाला बना मुसीबत, जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे बच्चे

    भारी बारिश और नदियों के बढ़े जलस्तर पर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक, राहत व पुनर्स्थापन कार्य तेज करने के निर्देश

    सांसद बनाम सफेदपोश कारोबारी: आदित्यपुर में बढ़ते सवाल, पर्दे के पीछे कौन?

    नडीपीएस के मामलों में वांछित शिवाजी गोप गिरफ्तार

    एनआईटी जमशेदपुर में हिंदी माह का शुभारंभ

    सरायकेला बाजार में दुकानों की चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार

    खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ झामुमो ने भरी हुंकार

    राजनगर में खनन पट्टा के खिलाफ ग्रामीणों का खुला विरोध

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.