Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा कुमुद सहाय एवं पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा अनिमेष नैथानी की संयुक्त अध्यक्षता में प्रेस कांफ्रेंस का हुआ आयोजन
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा कुमुद सहाय एवं पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा अनिमेष नैथानी की संयुक्त अध्यक्षता में प्रेस कांफ्रेंस का हुआ आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 30, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा कुमुद सहाय एवं पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा अनिमेष नैथानी की संयुक्त अध्यक्षता में प्रेस कांफ्रेंस का हुआ आयोजन

    निर्वाचन से जुड़ी सभी अब तैयारियों से मीडिया को कराया गया अवगत

    जिला प्रशासन जामताड़ा निष्पक्ष, भयमुक्त, शांतिपूर्ण मतदान कराने हेतु प्रतिबद्ध; शत प्रतिशत मतदाता भयमुक्त, निष्पक्ष होकर करें मतदान – जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त

    आज दिनांक 30.05.2024 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) एवं पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी (भा०पु०से०) के द्वारा संयुक्त रूप से तृतीय प्रेस कांफ्रेंस कर लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित्त अब तक की तैयारियों से अवगत कराया गया।

    आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रेस को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन 02- दुमका(अ.ज.जा) के अंतर्गत जामताड़ा जिला के कुल 698 मतदान केंद्रों में कुल 2792 मतदान कर्मियों के द्वारा मतदान संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि 698 मतदान केंद्रों में से 49 मतदान केंद्रों में सिर्फ महिला मतदान कर्मी मतदान संपन्न कराएंगे। वहीं 136 मतदान केंद्र पर्दानशीन है।

    उन्होंने कहा मतदाताओं की संख्या बताते हुए उन्होंने कहा कि 08 नाला विधानसभा में 124373 पुरुष मतदाता, तो 119521 महिला मतदाता, कुल 243894 मतदाता हैं।

    वहीं 09 जामताड़ा में 161434 पुरुष एवं 155785 महिला मतदाता साथ ही ट्रांस जेंडर 03 कुल 317222 मतदाता हैं। वहीं उन्होंने कहा कि रिजर्व सहित कुल सेक्टर ऑफिसर 85, जोनल पदाधिकारी 15 एवं माइक्रो ऑब्जर्बर 84 है। वहीं बताया गया की निर्वाचन में कुल 1396 बीयू, 698 सीयू एवं 698 वीवीपैट का उपयोग किया जाएगा, जिसका प्रथम एवं द्वितीय रेंडमाइजेशन संपन्न हो गया है।

    इसके अलावा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने निर्वाचन को लेकर वाहनों की उपलब्धता, बैलेट पेपर, होम वोटिंग एवं ईटीबीपीएस के माध्यम से वोटिंग की जानकारी दी। इसके अलावा अभ्यर्थियों के लेखा पुस्त की प्रथम द्वितीय एवं तृतीय जांच के विवरण को साझा किया गया।

    उन्होंने कहा कि जिले के सभी 698 मतदान केंद्रों में बेवकास्टिंग के जरिए लाइव नजर रखी जायेगी, जिसका जिला नियंत्रण कक्ष एवं मुख्यालय स्तर पर नियंत्रण कक्ष द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा आचार संहिता एवं विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता आदि के बारे में जानकारी दिया गया।

    उपायुक्त ने कहा कि चुनाव से 48 घंटा पूर्व से शुष्क दिवस लागू रहेगा, जिसके तहत 30.05.2024 से 01.06.2024 तक ड्राई डे रहेगा। उन्होंने कहा कि मतदान दिवस 01 जून के दिन जामताड़ा जिला अंतर्गत सभी कार्यालय, संस्थान, दुकान में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके अलावा मतदान के 48 घंटा पूर्व स्टार प्रचारकों एवं नेताओं आदि पर प्रतिबंध के बारे में जानकारी दिया गया। वहीं मतदान के दिन एपिक के अलावा अन्य 13 वैकल्पिक दस्तावेज के बारे में जानकारी दिया गया साथ नियंत्रण कक्ष एवं दूरभाष के संबंध में जानकारी दिया गया।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि मतदान केंद्रों में मतदाताओं की सुविधा हेतु विभिन्न प्रकार की जरूरी सुविधाओं रैंप, व्हील चेयर, परिवहन सुविधाएं आदि की व्यवस्था की गई है। दूरी वाले मतदान केंद्रों में मतदाताओं को आयोग के निर्देश पर आने और ले जाने के लिए सुगम वाहन की सुविधा रहेगी।

    उन्होंने कहा जिला प्रशासन जामताड़ा निष्पक्ष, भयमुक्त, शांतिपूर्ण मतदान कराने हेतु प्रतिबद्ध है। इस संबंध में उन्होंने मीडिया के माध्यम से जिले के सभी मतदाताओं से अपील कर कहा कि 01 जून मतदान दिवस के दिन सभी लोग अपने परिजनों के साथ बूथ पर जाकर वोट अवश्य करें, लोकतंत्र के इस महापर्व को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाएं और अपना मत को दर्ज करें।

    *वहीं पुलिस अधीक्षक जामताड़ा श्री अनिमेष नैथानी (भा०पु०से०) ने मीडिया को बताया कि* जिले में सुरक्षा बलों की उपलब्धता एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि शांतिपूर्ण, भयमुक्त एवं निष्पक्ष वातावरण में चुनाव सम्पन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर की गई है।

    *इस मौके पर* उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मनोज कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता श्री ओम प्रकाश मंडल, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती अनिता केरकेट्टा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती रश्मि सिन्हा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती कला नाथ सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा कुमुद सहाय ने पार्टी मिलान एवं डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण
    Next Article जमशेदपुर बस्ती विकास समिति की बैठक हुई सम्पन्न, 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर वृहद रूप में वृक्षारोपण कर तुलसी पौधे का वितरण करेगी समिति, विभिन्न बस्तियों की समस्याओं पर समिति के सक्रियता हेतु बनी रणनीति

    Related Posts

    गोविंदपुर जलापूर्ति योजना ठप, 48 घंटे से 22 हजार परिवारों पर पेयजल संकट; सड़क पर उतरे ग्रामीण

    May 26, 2026

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    May 26, 2026

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोविंदपुर जलापूर्ति योजना ठप, 48 घंटे से 22 हजार परिवारों पर पेयजल संकट; सड़क पर उतरे ग्रामीण

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    ब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में उम्मीदें

    शुभेंदु अधिकारी के ‘जनता दरबार’ में उमड़ी भारी भीड़

    राहुल गांधी: ‘जेन जी’ तोड़ेगा PM मोदी का अहंकार

    आत्मप्रेम व आत्मसम्मान: स्वस्थ जीवन का मूलमंत्र

    रिश्तों का धर्म अदालतें समझाएं? सामाजिक पतन का संकेत

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.