Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जनता चार जून को वैकल्पिक सरकार का जनादेश देगी : खरगे
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    जनता चार जून को वैकल्पिक सरकार का जनादेश देगी : खरगे

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जनता चार जून को वैकल्पिक सरकार का जनादेश देगी : खरगे

    नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश की जनता चार जून को वैकल्पिक सरकार का जनादेश देगी और ‘इंडिया’ गठबंधन नयी सरकार का गठन करेगा।

    उन्होंने यह भी कहा कि जनता ने विपक्ष एवं कांग्रेस की इस बात पर मुहर लगा दी है कि अगर मोदी सरकार फिर से आई तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा।

     

     

    खरगे ने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा ने बांटने की कोशिश की लेकिन लोगों ने असली मुद्दों को चुना। उनका कहना था, “हमें विश्वास है कि जनता चार जून को वैकल्पिक सरकार का जनादेश देगी और ‘इंडिया’ गठबंधन नयी सरकार बनाएगा।”

    लोकसभा चुनाव के नतीजे चार जून को घोषित होंगे।

    उन्होंने महात्मा गांधी के संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की टिप्पणी को लेकर उन पर निशाना साधा और कहा कि या तो प्रधानमंत्री अनजान है या फिर उन्होंने पढ़ा नहीं है।

    उनका कहना था, “सारी दुनिया महात्मा गांधी को जानती है। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के सामने उनकी प्रतिमा लगी है। दुनिया के बहुत सारे देशों में महात्मा गांधी की प्रतिमाएं स्थापित हैं।”

     

     

     

    कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि महात्मा गांधी, उनके काम के बारे में पता नहीं है तो शायद संविधान के बारे में भी पता नहीं होगा।

    उन्होंने कहा कि चार जून के बाद प्रधानमंत्री को महात्मा गांधी की जीवनी पढ़नी चाहिए।

    खरगे ने दावा किया, “प्रधानमंत्री ने पिछले 15 दिनों में अपनी जनसभाओं में 232 बार कांग्रेस का नाम लिया, 758 बार अपना नाम लिया, 573 बार ‘इंडिया’ गठबंधन और विपक्ष का नाम लिए, लेकिन बेरोजगारी के बारे में एक बार भी बात नहीं की।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleRANCHI :रिमांड अवधि पूरी होने के उपरांत, कोर्ट में पेश कर , ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम को भेजा गया जेल
    Next Article होशियापुर: प्रधानमंत्री ने गुरु रविदास को किया याद, गरीब कल्याण को सरकार की बड़ी प्राथमिकता बताया

    Related Posts

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 13, 2026

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    July 12, 2026

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    जमशेदपुर के गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    महोत्सव सामाजिक समरसता, संस्कृति एवं समाज की एकता का सशक्त प्रतीक : पूर्णिमा साहू

    पूर्वी सिंहभूम जिला जिमनास्टिक एसोसिएशन की नई कमिटी का हुआ गठन, रंजन कुमार झा बने अध्यक्ष

    जमील हैदर एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड से 34 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित: जमशेदपुर में भव्य समारोह

    मानगो-डिमना रोड बाजार में चोरों का तांडव, एक ही रात में 10 से 12 दुकानों के ताले तोड़े

    जमशेदपुर: कराटे ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन एवं जज-रेफरी सेमिनार का आयोजन, आत्मरक्षा को बताया समय की सबसे बड़ी जरूरत

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.