Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नौजवानों के हित के लिए योजना रद्द कर पूर्व की भांति भर्ती प्रारंभ की जाएगी: कांग्रेस
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    नौजवानों के हित के लिए योजना रद्द कर पूर्व की भांति भर्ती प्रारंभ की जाएगी: कांग्रेस

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    नौजवानों के हित के लिए योजना रद्द कर पूर्व की भांति भर्ती प्रारंभ की जाएगी: कांग्रेस

    जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद ने प्रेस बयान जारी करते हुए बताया कि जमशेदपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार समीर महंती के पक्ष में कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने धुआंधार एवं तन मन धन लगाकर बड़े रूप में समर्थन दिया एवं सुबह से ही सक्रियता के साथ बूथों पर कमान संभाला।

     

    इस संदेश से जिला कांग्रेस कमेटी काफी आशान्वित एवं गौरवान्वित है। जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद ने बताया कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र का कमान जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे एवं विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले सभी वरिष्ठ कांग्रेस के नेताओं तथा प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष अपने कमेटियों के साथ बड़े पैमाने पर तत्पर दिखाई दिए, कांग्रेस पार्टी से जुड़ी हुई सभी अनुसांगिक इकाइयां जिसमें इंटक, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, अल्पसंख्यक विभाग, ओबीसी विभाग, अजा विभाग, आदिवासी विभाग सहित सभी विभागों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर योगदान देते नजर आए।

     

     

    जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भी देखने को मिला जिसमें मंत्री बन्ना गुप्ता एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता, प्रखंड के अध्यक्ष, मंडल के अध्यक्ष, बूथ कमेटी के अध्यक्ष सहित तमाम कांग्रेसजनों ने बढ़-चढ़कर विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर कमान संभाला और गजब का उत्साह भी देखा गया। इंडिया गठबंधन के तहत अपने प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए काफी उत्साहित कांग्रेसजनों ने सुबह से लेकर संध्या समय तक अपने उत्साह में कहीं भी कमी नहीं किया। यही नजारा जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र, पोटका विधानसभा क्षेत्र, घाटशिला विधानसभा क्षेत्र, बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेसजनों ने इंडिया गठबंधन दल के साथ समायोजन करते हुए, कंधे से कंधे मिलाकर बुथों पर सक्रियता के साथ नजर आए, छोटी-मोटी कमियों के अलावा सभी गठबंधन दल के नेताओं ने एक सूत्र में बंध कर भाजपा को मात देने की रणनीति में सुबह से लेकर संध्या समय तक सक्रिय दिखे। यह सभी सक्रियता का मुख्य केंद्र बिंदु भारत में इंडिया गठबंधन का सरकार निर्माण को लेकर था। अब बहुत जल्द ही इंडिया गठबंधन के पक्ष में बहुमत बढ़ता हुआ दिख रहा है और ऐसा महसूस हो रहा है कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी मजबूती के साथ देश का नेतृत्व करते नजर आएंगे और उनके द्वारा जो मुख्य बातें जनता के बीच में रखी गई है।

     

     

    30 लाख नौकरी जो सरकार के पास खाली एवं रिक्त पद के रूप में है उन्हें भरने का महान कार्य किया जाएगा, सभी गरीब परिवार के महिलाओं को प्रतिवर्ष 1 लाख रुपए दिए जाएंगे, सभी शिक्षित नौजवानों को ₹ एक लाख रुपए अप्रेंटिसशिप की गारंटी दी जाएगी, नौजवानों के हित के लिए योजना रद्द कर पूर्व की भांति भर्ती प्रारंभ की जाएगी, स्वास्थ्य सुरक्षा के तहत 25 लख रुपए ईलाज के लिए दिए जाएंगे, किसानों का ऋण माफी तथा एमएसपी लागू की जाएगी, भारतवर्ष में सभी समाज का जनगणना और उसके विकास को तय किया जाएगा। मनरेगा के तहत मजदूरों को एवं अस्थाई मजदूर को न्यूनतम वेतन ₹400 कर दिए जाएंगे। यह सभी गारंटी कार्ड केंद्र सरकार में इंडिया गठबंधन के आते ही लागू हो जाएंगे। जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद ने पुनः सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेता, प्रदेश के नेता, जिला के पदाधिकारी, प्रखंड कमेटी के पदाधिकारी, मंडल कमेटी के पदाधिकारी, अग्रणी संगठन विभाग के पदाधिकारी, पंचायत कमेटी के पदाधिकारी, बूथ कमेटी के पदाधिकारी एवं महान कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबर्मामाइंस कुष्ठ आश्रम में हुआ सर्वाधिक मतदान
    Next Article जेम्को ग्राउंड में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की जा रही है:करनदीप सिंह

    Related Posts

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    May 31, 2026

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    May 30, 2026

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    May 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    धर्मांतरण के खिलाफ फिर मुखर हुए चंपाई सोरेन, उठाई संवैधानिक बदलाव की मांग

    मुख्यमंत्री से मिलीं विधायक सविता महतो, चार पुलों के निर्माण की उठाई मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.