Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘इंडिया’ सत्ता में आने पर अग्निपथ योजना को रद्द कर देगा : राहुल
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    ‘इंडिया’ सत्ता में आने पर अग्निपथ योजना को रद्द कर देगा : राहुल

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ‘इंडिया’ सत्ता में आने पर अग्निपथ योजना को रद्द कर देगा : राहुल

    बख्तियारपुर:  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने सोमवार को दावा किया कि अगर विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) सत्ता में आएगा तो सेना में अल्पकालिक भर्ती की अग्निपथ योजना को रद्द कर दिया जाएगा और हर महिला के खाते में प्रति माह 8,500 रुपये जमा किए जाएंगे।

    बिहार के बख्तियारपुर में एक चुनाव रैली को संबोधित कर रहे राहुल ने दोहराया कि नरेन्द्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे क्योंकि देश भर में विपक्षी गठबंधन के पक्ष में स्पष्ट लहर है।

     

     

    उन्होंने कहा ‘‘जब ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निपथ योजना को रद्द कर दिया जाएगा।’’

    केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने 2022 में अग्निपथ योजना का ऐलान किया था जिसके तहत सेना के लिए युवा सैनिकों की भर्ती चार साल के लिए करने का प्रावधान है। चार वर्षीय अनुबंध पूरा होने पर 75 फीसदी युवा सैनिकों की सेवा समाप्त कर दी जाएगी तथा शेष 25 फीसदी को ही आगे रखा जाएगा।

     

     

    राहुल गांधी ने यह भी कहा कि अगर लोकसभा चुनाव में बहुमत मिलने पर ‘इंडिया’ गठबंधन केंद्र में सरकार बनाएगा तो ‘‘जुलाई से हर माह महिलाओं के खाते में 8500 रुपये जमा किए जाएंगे। इससे हर परिवार की आर्थिक स्थिति में बदलाव होगा।’’

     

     

     

    प्रधानमंत्री के ‘‘परमात्मा द्वारा भेजे जाने’’ संबंधी कथित बयान पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा ‘‘चार जून के बाद अगर भ्रष्टाचार के बारे में प्रवर्तन निदेशालय मोदी से सवाल करेगा तो वह कहेंगे, ‘ मैं कुछ नहीं जानता…., मुझे परमात्मा ने भेजा था।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोदी ने राजनीति के प्रति आम आदमी के टूटे विश्वास को फिर जगाया : नड्डा
    Next Article मानगो गुरुद्वारा में बच्चों ने सीखी दस्तार सजाने की बारीकियां

    Related Posts

    रोहिणीबेड़ा में बाहरी लोगों पर अशांति फैलाने का आरोप, ग्रामीणों ने डीसी से की जांच की मांग

    May 25, 2026

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई सस्पेंड

    May 25, 2026

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई निलंबित

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रोहिणीबेड़ा में बाहरी लोगों पर अशांति फैलाने का आरोप, ग्रामीणों ने डीसी से की जांच की मांग

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई सस्पेंड

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई निलंबित

    पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है

    रामगढ़ बैटरी ब्लास्ट से घर में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

    टाटा लीज नवीकरण प्रस्ताव को सार्वजनिक करे जिला प्रशासन जमशेदपुर।

    रामगढ़ बरकाकाना रेलवे पुलिस ने टाटा जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18101 B -4 कोच से भारी मात्रा में गांजा किया बरामद

    शहर के जुबिली अम्यूजमेंट पार्क के समीप रविवार देर शाम दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया

    मायुराक्षी नदी से दिन-रात अवैध बालू खनन, सरकार को लाखों के राजस्व नुकसान की आशंका

    जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर कुंडहित थाना में आगंतुकों के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.