Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ : कोलकाता में तीन लोग घायल, मेट्रो रेल सेवा, यातायात प्रभावित
    Breaking News Headlines

    चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ : कोलकाता में तीन लोग घायल, मेट्रो रेल सेवा, यातायात प्रभावित

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ : कोलकाता में तीन लोग घायल, मेट्रो रेल सेवा, यातायात प्रभावित

    कोलकाता:  चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ के पश्चिम बंगाल और पड़ोसी बांग्लादेश तट से टकराने के बाद कोलकाता के कई हिस्सों में पेड़ उखड़ने की घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए और वाहनों की आवाजाही बाधित हुई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। शहर के सदर्न एवेन्यू, लेक प्लेस, चेतला, डीएल खान रोड, डफरिन रोड, बालीगंज रोड, न्यू अलीपुर, बेहाला, जादवपुर, गोलपार्क, हतीबागान, जगत मुखर्जी पार्क और कॉलेज स्ट्रीट के साथ-साथ साल्ट लेक क्षेत्र से सटे इलाकों में पेड़ उखड़ने की खबरें प्राप्त हुईं।

     

     

    ‘रेमल’ के प्रभाव से कोलकाता में करीब 68 और पास के सॉल्ट लेक व राजारहाट क्षेत्र में 75 पेड़ गिरे।

    कोलकाता यातायात पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ”सदर्न एवेन्यू, लेक व्यू रोड, प्रतापदित्य रोड, टॉलीगंज फेरी, अलीपुर और सेंट्रल एवेन्यू सहित विभिन्न इलाकों से जलभराव की सूचनाएं मिलीं, जिसके परिणामस्वरूप वाहनों के मार्ग में बदलाव किया गया।”

    एक अधिकारी ने बताया कि चक्रवाती तूफान के प्रभाव के बाद मानिकतला इलाके में तीन लोग घायल हुए हैं। हालांकि सटीक कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

    पूर्वी रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि इस बीच सियालदह दक्षिण खंड में ट्रेन सेवाएं सुबह तीन घंटे तक निलंबित रहीं। हालांकि पूर्वाह्न नौ बजे से सेवा फिर से बहाल कर दी गयी।

     

     

     

    भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चक्रवाती तूफान के मद्देनजर कोलकाता हवाईअड्डे से उड़ान सेवाएं 21 घंटे तक निलंबित रही थीं। हालांकि सोमवार सुबह सेवाएं फिर से शुरू कर दी गईं।

    एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पार्क स्ट्रीट और एस्प्लेनेड स्टेशन की पटरियों पर जलभराव के कारण गिरीश पार्क और महानायक उत्तम कुमार स्टेशनों के बीच कोलकाता मेट्रो का परिचालन बाधित हुआ।

    उन्होंने बताया कि दक्षिणेश्वर से गिरीश पार्क तक और कवि सुभाष से महानायक उत्तम कुमार तक मेट्रो सेवाएं सामान्य हैं।

     

     

     

    कोलकाता के महापौर फिरहाद हकीम ने बताया कि नगर निगम स्थिति से निपटने के लिए युद्ध स्तर पर कोशिश कर रहा है।

    हकीम ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ”चक्रवात अम्फान के समय की स्थिति के मुकाबले हालात उतने खराब नहीं हैं। यातायात को बहाल करने के लिए सड़कों से पेड़ों को हटाया जा रहा है। जल निकासी पंप भी 100 फीसदी काम कर रहे हैं।”

    सॉल्ट लेक के महापौर कृष्णा चक्रवर्ती ने बताया कि उखड़े हुए पेड़ों को हटा दिया गया है और सड़कों को यातायात के लिए पूरी तरह से साफ कर दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपरसुडीह:राजू अग्रवाल की पत्थर से कूचकर हत्या , पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल
    Next Article मोदी सरकार ने पिछले एक दशक में बजट को नया रूप दिया: सीतारमण

    Related Posts

    मायुराक्षी नदी से दिन-रात अवैध बालू खनन, सरकार को लाखों के राजस्व नुकसान की आशंका

    May 25, 2026

    जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर कुंडहित थाना में आगंतुकों के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था

    May 25, 2026

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मायुराक्षी नदी से दिन-रात अवैध बालू खनन, सरकार को लाखों के राजस्व नुकसान की आशंका

    जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर कुंडहित थाना में आगंतुकों के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर कोबरा मिलने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जाएगा

    TMH के सामने 27 मई से अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान

    परसुडीह में जमीन विवाद पर बवाल, ग्रामीणों ने निर्माणाधीन दीवार तोड़ी; इलाके में तनाव

    राम मंदिर में संपन्न हुआ तिरुपति बालाजी अन्न प्रसादम, 2800 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    कीनन स्टेडियम के पास महिला से पर्स स्नैचिंग, गिरकर हुई घायल

    कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुआ “शिकायत/निवारण कार्य दिवस

    श्री कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 7 श्रद्धालुओं का चयन, श्री शिव शक्ति परिवार ने किया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.