Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र: मालेगांव के पूर्व महापौर पर दो अज्ञात लोगों ने चलाई गोली, घायल
    Breaking News Headlines अपराध

    महाराष्ट्र: मालेगांव के पूर्व महापौर पर दो अज्ञात लोगों ने चलाई गोली, घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 27, 2024No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    महाराष्ट्र: मालेगांव के पूर्व महापौर पर दो अज्ञात लोगों ने चलाई गोली, घायल

    मुंबई: महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक पेट्रोल पंप के समीप मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने मालेगांव के पूर्व महापौर अब्दुल मलिक पर कथित रूप से गोलियां चलाईं। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

    अधिकारी ने बताया कि घटना में मलिक घायल हो गए और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

     

     

    मालेगांव शहर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार देर रात एक बजकर 20 मिनट पर उस समय हुई जब मलिक पुराने आगरा रोड पर एक दुकान के बाहर बैठे हुए थे।

    उन्होंने बताया कि दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचे और उनपर कथित रूप से तीन गोलियां चलाईं।

    अधिकारी ने बताया कि मलिक की छाती और पैर पर गोली लगी।

     

     

    पुलिस ने बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ 307 (हत्या का प्रयास) सहित भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

    अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleओटीटी पर धमाल मचाएगी क्रू, नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म
    Next Article भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने की वाराणसी के काल भैरव मंदिर में पूजा

    Related Posts

    मोबाइल छिनतई कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, पुलिस ने लिया हिरासत में

    September 3, 2026

    मिथिला दलान में रक्तदान का संदेश

    September 3, 2026

    जन्माष्टमी पर नन्हों ने सजाया कृष्णमय रंगमंच

    September 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मोबाइल छिनतई कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, पुलिस ने लिया हिरासत में

    मिथिला दलान में रक्तदान का संदेश

    जन्माष्टमी पर नन्हों ने सजाया कृष्णमय रंगमंच

    सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    टाटा पावर ने एनसीआर के बिजली ढांचे को दी मजबूती, 400 KV जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन कॉरिडोर शुरू

    टाटा स्टील का बोनस समझौता हुआ 25,603 कर्मचारियों के बीच वितरित होंगे 315 करोड़ रुपये

    कोल्हान की आवाज को मिला निरंतर नेतृत्व, विजय आनंद मूनका फिर निर्विरोध चुने गए FJCCI क्षेत्रीय उपाध्यक्ष

    बेरमो विधायक अनुप सिंह का जिला कांग्रेस ने किया स्वागत

    घाटशिला में दावा-आपत्ति स्थलों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

    साहस और वीरता को मिला सम्मान, धनबाद के तीन SI बने इंस्पेक्टर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.