Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस के लिए झारखंड ‘भ्रष्टाचार का एटीएम’ है: अमित शाह
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड राजनीति

    कांग्रेस के लिए झारखंड ‘भ्रष्टाचार का एटीएम’ है: अमित शाह

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 24, 2024Updated:May 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कांग्रेस के लिए झारखंड ‘भ्रष्टाचार का एटीएम’ है: अमित शाह

    जामताड़ा: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि देश की सबसे पुरानी पार्टी झारखंड को ‘भ्रष्टाचार के एटीएम’ के रूप में देखती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस और हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) राज्य में भ्रष्टाचार के मामले में एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।

     

     

    शाह ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस के लिए, झारखंड उसका वोट बैंक, संपत्ति, भूमि बैंक और भ्रष्टाचार का एटीएम है…हेमंत सोरेन सहित भ्रष्ट झामुमो नेता कांग्रेस की गोद में बैठे हैं।’’

    उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने न केवल झारखंड के बूढ़ा पहाड़ समेत पूरे देश को नक्सलियों से मुक्त कराया, बल्कि ‘आदिवासियों के साथ न्याय’ किया।

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘सोनिया-मनमोहन शासन के दौरान आदिवासियों के लिए बजट मुश्किल से 25,000 करोड़ रुपये था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 वर्षों में इस बजट को बढ़ाकर 1.25 लाख करोड़ रुपये कर दिया है।’’

    भाजपा के वरिष्ठ नेता ने आरोप लगाया कि झारखंड में पशु तस्करी बड़े पैमाने पर हो रही है।

    शाह भाजपा उम्मीदवार सीता सोरेन के लिए प्रचार कर रहे थे, जो दुमका लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं।

    दुमका लोकसभा में अंतिम चरण के तहत 1 जून को होने वाले मतदान को लेकर देश के गृह मंत्री अमित शाह ने दुमका लोकसभा अंतर्गत जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के मेझिया फुटबॉल मैदान में सभा को संबोधित करते कहा कि दिवंगत दुर्गा सोरेन को न्याय दिलाने आया हूं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सत्ता में आते ही सीता सोरेन के साथ न्याय और सम्मान होगा । दुर्गा सोरेन मौत की जांच होगी।

    अमित शाह ने कहा कि भारत की जनता पार्टी की सभी लाभकारी योजनाओं का लॉन्चिंग झारखंड से ही की गई।
    झारखंड को बनाने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया। झारखंड में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के बीच करप्शन को लेकर कंपटीशन है। अमित शाह ने उपस्थित समुदाय से कहा की यहां के सांसद घर से 300 करोड और मंत्री के घर से 35 करोड़ की बारादमगी होती है।
    क्या आपने कभी 300 करोड़ देखा है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन की सरकार ने झारखंड में लव जिहाद, लैंड जिहाद और बांग्लादेशी तथा रोहांगीया घुसपैठियो की शरण स्थली बना दिया।

     

    वही दुमका लोकसभा से पार्टी के प्रत्याशी सीता सोरेन ने कहा कि जब हेमंत सोरेन भाभी और भतीजी को सम्हाल नही पा रहे है तो आपके साथ सम्हालेंगे। इतने दिनों सीता रावण के कैद में थी। आज सीता भाजपा में आकर अपने को आजाद महसूस कर रही है।

    कांग्रेस के लिए झारखंड ‘भ्रष्टाचार का एटीएम’ है: अमित शाह
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछत्तीसगढ़िया मतदाताओं को जमशेदपुर में साधने में सफल रही भाजपा
    Next Article ईडी दफ्तर नहीं पहुंचे आईएएस मनीष रंजन, कर्मचारी के हाथों भेजी चिट्ठी

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.