Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छत्तीसगढ़िया मतदाताओं को जमशेदपुर में साधने में सफल रही भाजपा
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    छत्तीसगढ़िया मतदाताओं को जमशेदपुर में साधने में सफल रही भाजपा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    छत्तीसगढ़िया मतदाताओं को जमशेदपुर में साधने में सफल रही भाजपा

    झारखंड मा आही नव विहान के मंत्र पर छत्तीसगढ़ के बीजेपी नेताओं ने किया जनसंपर्क

    जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में सन् 1900 से करीब निवासरत छत्तीसगढ़ मूल के परिवारों तक भाजपा पहुंचने में सफल रही। विजय झारखंड व मिशन छत्तीसगढ़ योजना के तहत भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने जमशेदपुर में छत्तीसगढ़ के निवासरत लोगों से भेंट की। वहीं, प्रवासी प्रभारी कार्यक्रम के लोकसभा संयोजक व छत्तीसगढ़ बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने जमशेदपुर लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान को लगातार गति देने में जुटे रहे।

    वे लौहनगरी जमशेदपुर में करीब 10 दिनों तक अपनी टीम के साथ इस अभियान में जुटे हुए थे। इस जनसंपर्क अभियान में जुटे ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी प्रदीप कैवर्त ने शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में जमशेदपुर के कई क्षेत्रों में छत्तीसगढ़िया सम्मेलन व सांस्कृतिक आयोजन भी किया। जमशेदपुर के पूर्वी व पश्चिम विधानसभा के करीब 1 लाख पचास हजार से अधिक मतदाता छत्तीसगढ़ के मूल के हैं।

     

     

    जिन्हें साधने में भाजपा ने कोई कसर नहीं छोड़ी। इन क्षेत्रो में साहू, निषाद, वर्मा, लोधी, नाई समाज सहित अन्य पिछड़ा वर्ग समाज के लोग रहते हैं। जनसंपर्क अभियान के दौरान छत्तीसगढ़िया जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि जमशेदपुर में लोकसभा चुनाव 25 मई को है। जहां भाजपा ने दो बार के सांसद बिद्युत महतो को तीसरी बार जमशेदपुर संसदीय सीट से उम्मीदवार बनाया है।

     

     

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़िया जनमानस से की मुलाकात

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने एकदिवसीय जमशेदपुर प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ संस्कृतिक मंडल के सदस्यों से मुलाकात कर जमशेदपुर लोकसभा चुनाव के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमारा भी झारखंड से आत्मीय रिश्ता है। आप सब से मिलकर एक अलग अनुभूति होती है। आप सभी ने हम सबको झारखंड से जोड़े रखा है।

    छत्तीसगढ़िया मतदाताओं को जमशेदपुर में साधने में सफल रही भाजपा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेजरीवाल के पीए बिभव कुमार की बढ़ी मुश्किलें, 4 दिन की मिली न्यायिक हिरासत
    Next Article कांग्रेस के लिए झारखंड ‘भ्रष्टाचार का एटीएम’ है: अमित शाह

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.