Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लालू प्रसाद ने न तो पिछड़े वर्गों और न ही ‘यादव’ समुदाय के लोगों के लिए कोई काम किया : अमित शाह
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    लालू प्रसाद ने न तो पिछड़े वर्गों और न ही ‘यादव’ समुदाय के लोगों के लिए कोई काम किया : अमित शाह

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    लालू प्रसाद ने न तो पिछड़े वर्गों और न ही ‘यादव’ समुदाय के लोगों के लिए कोई काम किया : अमित शाह

    आरा:  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शु्क्रवार को यहां बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख ने न तो पिछड़े वर्गों और न ही ‘यादव’ समुदाय के लोगों के कल्याण के लिए कोई काम किया।

    शाह ने आरा संसदीय क्षेत्र से अपनी पार्टी के उम्मीदवार आर. के. सिंह के पक्ष में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘अगर ‘‘घमंडिया’’ गठबंधन का हिस्सा राजद जीतता है तो बिहार में जंगलराज की वापसी होगी। लोग बिहार में जंगलराज, गैंगवार या अपहरण उद्योग की वापसी नहीं चाहते। लालू प्रसाद ने न तो पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए काम किया, न ही अपनी जाति (यादव समुदाय) के लोगों के लिए। यादव समुदाय के लोग गलत धारणा रखते हैं कि लालू उनके लिए (कोई विकास का) काम करेंगे।’’

     

     

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘लालू जी ने अपने दो बेटों को मंत्री बनाया, एक बेटी को राज्यसभा भेजा और दूसरी बेटी लोकसभा का चुनाव लड़ रही है, अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाया… वह अपनी जाति के लोगों के कल्याण के बारे में नहीं सोच सकते।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस और राजद अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के आरक्षण को छीनकर इसे मुसलमानों को देने की कोशिश कर रहे हैं। मोदी जी के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ऐसा नहीं होने देगा। कांग्रेस के अलावा लालू और ममता सभी ओबीसी के आरक्षण-विरोधी हैं। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने हाल ही में पश्चिम बंगाल में कई समुदायों को दिया गया ओबीसी का दर्जा रद्द कर दिया। वे पूरी तरह से बेनकाब हो गए हैं।’’

     

     

    शाह ने यह भी कहा, ‘‘लोकसभा चुनाव के पांच चरण पूरे होने के बाद, मैं आपको परिणाम बता सकता हूं। छठे चरण का मतदान कल होगा। मोदी जी पांचवें चरण तक 310 सीट पर जीत हासिल करते नजर आ रहे हैं। लालू प्रसाद की पार्टी (राजद) अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी। इस चुनाव में ‘इंडिया’ गठबंधन को अपमानजनक हार का सामना करना पड़ेगा।’’

    शाह ने कहा कि अगर आरा लोकसभा सीट से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) का उम्मीदवार जीतता है, तो एक बार फिर बिहार में नक्सलवाद लौट आएगा।

     

     

    आरा लोकसभा सीट के लिए एक जून को मतदान होना है और केंद्रीय मंत्री आर. के. सिंह एक बार फिर चुनाव मैदान में हैं।

    भाकपा (माले) के सुदामा प्रसाद आरा से महागठबंधन के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमेरे और आपके एक वोट से फर्क पड़ता है: नीरज सिंह
    Next Article जमशेदपुर : तीन नकाबपोश अपराधियों ने एम.बी ज्वेलर्स में हथियार के बल पर दो लाख नगदी और करीब 50 लाख के ज्वेलरी की चोरी

    Related Posts

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    July 22, 2026

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    July 22, 2026

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.