Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थान: बाड़मेर बना दुनिया का दूसरा गर्म शहर, अलग-अलग इलाकों में 9 लोगों की मौत
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    राजस्थान: बाड़मेर बना दुनिया का दूसरा गर्म शहर, अलग-अलग इलाकों में 9 लोगों की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राजस्थान: बाड़मेर बना दुनिया का दूसरा गर्म शहर, अलग-अलग इलाकों में 9 लोगों की मौत
    जयपुर। राजस्थान में पिछले 10 दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है और पारा 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. गुरुवार को लू से अलग-अलग इलाकों में 9 लोगों की मौत हो गई. राजस्थान के बालोतरा और जालोर जिलों में 4-4 और जैसलमेर में 1 व्यक्ति की मौत हुई है. बाड़मेर में अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जालोर में अधिकतम तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान के कुछ स्थानों पर तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. जयपुर मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने कहा कि अगले कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ से राहत की उम्मीद नहीं है.

     

     

    बाड़मेर का तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि पहले स्थान पर पाकिस्तान का जैकोबाद रहा. बता दें कि दुनिया में 15 सबसे गर्म शहरों में पांच राजस्थान के रहे. इनमें बाड़मेर के अलावा जैसलमेर, फलौदी, जोधपुर, कोटा और चुरु शामिल रहा. फलौदी का तापमान 48.6, जैसलमेर 47.5 जोधपुर 47.4 कोटा 47.2 और चुरु का 47 डिग्री दर्ज किया गया था. आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 24 मई को जयपुर, भरतपुर संभागों में कहीं-कहीं पर हल्की वर्षा होने की संभावना है.

     

    वहीं पश्चिमी राजस्थान में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है. आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक अगले 72 घंटे में जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर और कोटा संभागों के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती हैइसके अलावा कोटा, भरतपुर, जयपुर और अजमेर संभागों के कुछ हिस्सों में आगामी 48 घंटे में कोई खास बदलाव नहीं होने वाला है. इसके बाद 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. राज्य में चल रहे हीट वेव का दौर अगले 4 से 5 दिनों तक जारी रह सकता है. वहीं राजस्थान के कुछ भागों में तेज सतही हवाएं 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं.

     

     

    अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालवाड, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, हनुमानगढ़ और जालौर में लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, जैसलमेर, जोधपुर, कोटास झुंझुनूं में हीट वेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. राजधानी जयपुर की बात करें तो आज हीट वेव चल सकती है. यहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन: 100 से अधिक लोगों की गई जान, राहत-बचाव कार्य जारी
    Next Article बिना किसी अधिकारी के आदेश का ही सड़क से उखाड़ लिए ईट, किसानों को बढ़ी परेशानी।

    Related Posts

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    June 6, 2026

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.