Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोदी को झारखंडियों से चिढ़ है : कल्पना सोरेन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    मोदी को झारखंडियों से चिढ़ है : कल्पना सोरेन

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मोदी को झारखंडियों से चिढ़ है : कल्पना सोरेन

    इडी अलायंस प्रत्याशी समीर के समर्थन में पूर्व सीएम की पत्नी ने घातशीला और डुमरिया में किया हज़ारों वोटरों को सम्बोधित

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    घाटशिला

    जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र से इंडी गठबंधन प्रत्याशी समीर महंती के पक्ष में गुरुवार को घाटशिला के सर्कस मैदान में झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन ने सभा को संबोधित करते हुए लोगो से हेमंत सोरेन को जेल से निकालने के लिए इंडी गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने की अपील की.सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार को झारखंड और झारखंडियों से चिढ़ है.उन्हे आदिवासी शब्द से भी चिढ़ है.यही कारण है कि वे आदिवासी को वनवासी कहते है.आपके भाई हेमंत सोरेन द्वारा जनता के लिए किए जा रहे कार्य केंद्र सरकार को खटक रहे थे.पिछले पांच वर्ष में झारखंड सरकार ने कई ऐतिहासिक काम करके देश में अपनी अलग पहचान बनाई है.हेमंत सोरेन हमेशा आपके हक की लड़ाई लड़ी है.उन्होंने मोदी सरकार से राज्य के रॉयल्टी के 126 करोड़ रुपए की मांग करते रहते थे.मगर केंद्र सरकार उस राशि को आज तक नही दी.यदि वह राशि मिल जाती तो झारखंड का और तेजी से हम विकास कर सकते थे.उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घाटशिला आ कर भी यहां की बंद आई सी सी के संबंध में कुछ नही बोलने पर उन्हे घेरते हुए कहा कि उन्हें आपके रोजगार से क्या मतलब है.हर समय केंद्र की मोदी सरकार राज्य के विकास में रोड़ा अटकाने का काम की है.हमने स्थानीय नीति को विधानसभा से पास कर दिया,पिछड़े वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण भी विधानसभा से पास कर दिया मगर राजभवन ने उसे रोक दिया.आज के दिन राजभवन कहा से संचालन होता है हर किसी को पता है.उन्होंने कहा कि यह चुनाव बहुत ही अहम है.इस बार की लड़ाई लोकतंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई है.इसलिए हर हाल में देश में हमे इंडी गठबंधन की सरकार बनानी है ताकि देश में अमन चैन और भाईचारा का माहौल हो.आज की सभा को इंडी गठबंधन के प्रत्याशी समीर महंती, ईचागढ़ की विधायक सविता महतो,घाटशिला विधायक रामदास सोरेन, बीस सूत्री उपाध्यक्ष मोहन कर्मकार,कांग्रेस के सत्यजीत सीट, काल्टू चक्रवर्ती,भाकपा के भुवनेश्वर तिवारी ने भी संबोधित किया.सभा में वकील हेंब्रम, जगदीश भकत ,काजल डॉन,प्रधान सोरेन,श्रवण अग्रवाल,प्रमुख सुशीला टुडू प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजुआ खेलने के दौरान ही दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर हुआ विवाद दोस्तों ने ही सिर में मारी गोली .. .
    Next Article मोदी जी ही आयेंगे और राष्ट्र को परम वैभव के शिखर पर ले जाएँगे:काले

    Related Posts

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.