Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा नीत केन्द्र सरकार संविधान बदलने पर तुली है: प्रियंका वाद्रा
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    भाजपा नीत केन्द्र सरकार संविधान बदलने पर तुली है: प्रियंका वाद्रा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 22, 2024Updated:May 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    भाजपा नीत केन्द्र सरकार संविधान बदलने पर तुली है: प्रियंका वाद्रा

    गोड्डा : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी नीत केन्द्र सरकार संविधान को बदलने पर तुली हुई है और उसने पिछले 10 वर्ष में संसद और न्यायपालिका जैसी संस्थाओं को कमजोर किया है।

    वाद्रा ने गोड्डा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए यह भी दावा किया कि केंद्र की नीतियों का विरोध करने वाले सभी लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है।

    कांग्रेस नेता ने कहा,‘‘ अगर वे दोबारा सत्ता में आए तो संविधान बदल देंगे और आरक्षण में कटौती करेंगे। उन्होंने पिछले 10 वर्ष में लोकतंत्र के साथ-साथ संसद और न्यायपालिका जैसी संस्थाओं को भी कमजोर कर दिया है।’’

    वाद्रा ने कहा कि भाजपा सरकार से भिन्न कांग्रेस की नीतियों का उद्देश्य आदिवासियों के अधिकारों को मजबूत करना है।

     

     

     

    कल्पना सोरेन की तारीफ करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा’  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भिजवा दिया। उनकी पत्नी कल्पना शेरनी की तरह लड़ रही हैं शेरनी की तरह सब मुसीबतों का सामना करते हुए वह उभर गई है और आगे आई है आपके बीच हर जगह जाकर हेमंत जी की बात पहुंचा रही है और हमारे जो पूरे इंडिया गठबंधन के जो प्रोग्राम्स है उनके बारे में बता रही है मैं उनको अपनी छोटी बहन मानती हूं और नारी शक्ति की प्रतीक मानती हूं

     

     

    कल्पना बनी आदिवासी समाज की शक्ति

    प्रियंका ने आगे कहा जब-जब मैं उनको देखती हूं तो मुझे बहुत खुशी होती है मुझे बहुत गर्व महसूस होता है सोचिए आज तक उन्होंने राजनीति नहीं की थी आज तक वह घर संभाल रही थी आज तक घर में बच्चों को देखभाल कर रही थी अचानक उनके पति को जेल में डाल दिया जाता है इसके बाद वह भी वह घबराती नहीं है हिम्मत नहीं हारती घर पर बैठकर रोती नहीं है इसके वावजूद उठकर अपने पति की लड़ाई अपने समाज की लड़ाई आगे बढाती है और हिम्मत से लड़ती है तो आप सबको बहुत गर्व होना चाहिए कि आपका आदिवासी समाज की शक्ति उनमें दिख रही है

     

     

    केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए प्रियंका ने कहा भाजपा सरकार उद्योगपतियों को हवाई अड्डे और बंदरगाह बेचकर अरबपतियों की मदद के लिए नीतियां बना रही है इस सभा में प्रियंका ने करीब 42 मिनट तक लोगों को संबोधित किया और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में वोट देकर उन्हें विजयी बनाने का अनुरोध किया

    भाजपा नीत केन्द्र सरकार संविधान बदलने पर तुली है: प्रियंका वाद्रा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचक्रधरपुर एवं मधुसूदन मेमोरियल एडुकेशनल सोसाइटी आसनतलिया के संस्थापक सदस्य ,राजकिशोर महतो नहीं रहे
    Next Article जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने सेक्टर मजिस्ट्रेट की ब्रीफिंग की, बोले- अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहें, मतदान से जुड़ी गतिविधियों पर विशेष निगाह रखें

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.