Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री केजरीवाल कांग्रेस के लिए मतदान करेंगे और राहुल आप को वोट देंगे: राघव चड्ढा
    Breaking News Headlines राजनीति

    मुख्यमंत्री केजरीवाल कांग्रेस के लिए मतदान करेंगे और राहुल आप को वोट देंगे: राघव चड्ढा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मुख्यमंत्री केजरीवाल कांग्रेस के लिए मतदान करेंगे और राहुल आप को वोट देंगे: राघव चड्ढा

    नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी  के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने इस लोकसभा चुनाव में अपनी पहली जनसभा में कहा कि जब राष्ट्रीय राजधानी में चुनाव होंगे तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के लिए मतदान करेंगे और राहुल गांधी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को वोट देंगे ब्रिटेन से आंख की सर्जरी कराके भारत लौटने के बाद राघव चड्ढा ने पहली बार जनसभा को संबोधित किया।

     

     

    दक्षिण दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में अपनी पार्टी के उम्मीदवार सहीराम पहलवान के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए चड्ढा ने कहा, ”मैं यहां अपने भाई का समर्थन करने आया हूं, सिर्फ इसलिए नहीं कि वह एक अच्छे इंसान हैं, बल्कि इसलिए भी कि यह चुनाव देश और संविधान को बचाने के लिए है।”

    राज्यसभा सदस्य ने जनसभा में कहा कि आपके मतदान पर ही आपके बच्चों का भविष्य निर्भर करता है।

    केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने के बाद लंबे समय तक राघव चड्ढा की अनुपस्थिति के सवालों पर ‘आप’ नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा था कि चड्ढा को आंख की गंभीर बीमारी हो गई है और इससे उनकी आंखों की रोशनी भी जा सकती है।

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय पर ‘आप’ द्वारा किए गए विरोध-प्रदर्शन में भी राघव मौजूद थे।

     

     

    राघव चड्ढा ने कहा, ”जब से ‘आप’ ने दिल्ली की सत्ता संभाली है तो यहां के लोगों ने बिजली, दवा, पानी, स्कूल फीस पर प्रति माह लगभग 18,000 रुपये की बचत की है और महिलाओं के बस किराये के खर्च में भी बचत हुई है।”

    उन्होंने कहा कि ‘‘इसके बदले में हम केवल आपका वोट मांग रहे हैं।’’

    आप नेता ने कहा, ”25 तारीख को ‘झाड़ू’ (आप का चुनाव चिह्न) का बटन दबाएं और केजरीवाल का समर्थन करें। जब राहुल गांधी 25 मई को मतदान करेंगे तो वह आप उम्मीदवार को वोट देंगे और झाड़ू चिह्न दबाएंगे। इसी तरह, जब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे तो वह कांग्रेस को वोट देंगे।”

     

     

     

    पिछले लोकसभा चुनाव में चड्ढा ने दक्षिण दिल्ली सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन वह भाजपा के रमेश बिधूड़ी से हार गए थे।

    चड्ढा ने कांग्रेस-आप गठबंधन की जीत का दावा करते हुए कहा, ”मुझे विश्वास है कि इस बार हम दक्षिण दिल्ली में सबसे ज्यादा वोटों से जीतेंगे।”

    दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीट पर 25 मई को मतदान होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleIPL 2024: फाइनल में पहुंची KKR, सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया
    Next Article कोयरा गांव में पेयजल की बड़ी समस्या, पहाड़ी के किनारे से बहने वाली नहर के पानी पीने को मजबूर

    Related Posts

    ट्रैफिक चेकिंग में अवैध वसूली: एएसआई समेत तीन निलंबित

    July 24, 2026

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    July 24, 2026

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ट्रैफिक चेकिंग में अवैध वसूली: एएसआई समेत तीन निलंबित

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.