अंग्रेजों के समय बना पोस्ट ऑफिस जर्जर होने के कारण अन्य जगह हुआ शिफ्ट
अर्जुन मंडल। राष्ट्र संवाद
करमाटांड़/ जामताड़ा:अंग्रेजों के समय बना कर्माटांड़ पोस्ट ऑफिस जो 1926 में बना था जो वर्तमान में बहुत ही जर्जर स्थिति में था इसका छत का ढलाई भी बहुत ज्यादा खराब स्थिति में था जो कभी भी गिर सकता था छत से वर्षा के समय पानी भी गिरता था लोगों एवं वहां के कर्मचारियों को बहुत ही भय बना रहा था ऐसा प्रतीत होता था कि यह छत कभी भी गिर सकता है और एक बड़ा दुर्घटना हो सकता है इसी को देखते हुए वहां के कर्मचारियों ने अति शीघ्र स्थानांतरित किए हैं जो वर्तमान में गौरो रोड लक्ष्मी मोबाइल दुकान के पास स्थित है जहां पर राम प्रसाद मंडल का आवास है।