Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, लोकसभा चुनाव के अभ्यर्थियों व इलेक्शन एजेंट के साथ की बैठक
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, लोकसभा चुनाव के अभ्यर्थियों व इलेक्शन एजेंट के साथ की बैठक

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, लोकसभा चुनाव के अभ्यर्थियों व इलेक्शन एजेंट के साथ की बैठक

    *48 घंटे पूर्व प्रचार-प्रसार बंद किए जाने, जिला के बाहर के राजनीतिक व्यक्ति/ कार्यकर्ता को 48 घंटे पूर्व जिला छोड़ने को लेकर दिए दिशा-निर्देश*

    मतदान समाप्ति के 48 घंटे पहले सार्वजनिक सभा और चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध रहेगा। हालांकि 24 और 25 मई को टीवी, केबल चैनल, रेडियो, प्रिंट मीडिया आदि साधनों से चुनाव प्रचार के लिए एमसीएमसी से प्री-सर्टिफिकेशन अनिवार्य होगा… ये बातें जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं लोकसभा चुनाव के अभ्यर्थियों, इलेक्शन एजेंट के साथ समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में आहूत बैठक में कही । उन्होंने कहा कि सभी राजनैतिक दल, उम्मीदवार और निर्वाचन एजेंट शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से चुनाव सम्पन्न कराने के लिए तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग करें। वोट डालने के लिए कोई भी मतदाता स्वयं अथवा अपने परिवार के सदस्यों के लिए अपने निजी वाहन को मतदान केन्द्र के 100 मीटर रेडियस तक ही ले जा सकेंगे। किसी भी राजनीतिक प्रतिनिधि द्वारा वोटरों को वाहन उपलब्ध नहीं कराया जाना है। मतदान केन्द्र के 100 मीटर के परिधि के अन्दर चुनाव प्रचार नहीं किया जा सकता है, न ही वोट मांगे जा सकते हैं।

    मतदाताओं के पहचान पर्चियां में कोई भी प्रतीक चिन्ह अथवा उम्मीदवार का नाम नहीं होगा। प्रत्येक मतदाता को वोट डालने के लिए अपनी पहचान के लिए आयोग द्वारा निर्धारित विकल्पों में से कोई भी एक विकल्प मतदेय स्थल पर लाना अनिवार्य है। जिन मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में होगा, केवल उन्हीं को अपना वोट डालने का हक होगा।

    मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व बाहरी व्यक्ति 09-जमशेदपुर निर्वाचन क्षेत्र को छोड़ देंगे । उन्हें दिनांक-23.05.2024 को अपराह्न 05:00 बजे के पश्चात निर्वाचन क्षेत्र से बाहर चले जाना है। उक्त अवधि के बाद प्रचार करते हुए पाए जाने या मौजूद पाए जाने पर, सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी । सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति अपना वोट डालने के बाद निर्वाचन क्षेत्र में भ्रमण नहीं करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनदिया कंस्ट्रक्शन बिल्डर सौरव को देनी होगी पेशी
    Next Article सांसद बिद्युत महतो ने पोटका, कोवाली, आसनबनी, सुंदरनगर, घाघीडीह एवं बागबेड़ा के विभिन्न क्षेत्रों का किया दौरा, लोगों को मोदी सरकार और जमशेदपुर की उपलब्धि पर किया जागरूक, कहा- देश की समृद्धि और विकास को बढ़ाने के लिए मोदी सरकार जरूरी

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.