जमशेदपुर : “लोग सहयोग सेवा दल” के द्वारा कई जगहों पर नुक्कड़ नाटक कर मतदान के लिए किया जागरूक
लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए, पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के एक एनजीओ जो कि, “लोग सहयोग सेवा दल” के समरदीप सिंह, मंजू कौर, प्रिया सिंह , राज गुप्ता, प्रतीक त्रिवेदी आदि सदस्यों के द्वारा लोगों को मतदान करने के लिए बिस्टुपुर, साकची, गोलमुरी आदि जगहों पर नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन करके लोगों को जागरूक किया गया।
इस नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम में जमशेदपुर के सीडीपीओ, डीसी और डीडीसी समेत अन्य पदाधिकारी इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था कि, प्रत्येक जनमानस को मतदान करने के लिए प्रेरित और जागरूक किया जाए ताकि, लोग अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें।
इस कार्यक्रम में उपस्थित डीसी ने कहा कि, जमशेदपुर में पिछले 4 वर्षों में 55% मतदान हुआ था लेकिन हमारा लक्ष्य इस बार 100% मतदान कराने का है, इसीलिए आप सभी लोग मतदान कीजिए।
वहीं मंच पर उपस्थित सीडीपीओ ने कहा कि, मतदान करना हमारा कर्तव्य है और इसी कर्तव्य का पालन करते हुए प्रत्येक नागरिक को अपना मतदान करना आवश्यक है।