Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आई सी सी के बंद होने से भाजपा नेताओ के दिल में कोई दर्द नही है:समीर महंती
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    आई सी सी के बंद होने से भाजपा नेताओ के दिल में कोई दर्द नही है:समीर महंती

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आई सी सी के बंद होने से भाजपा नेताओ के दिल में कोई दर्द नही है:समीर महंती

    घाटशिला, 20 मई (रिपोर्टर): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घाटशिला आगमन पर लोगो में आशा थी कि इस क्षेत्र की लाइफ लाइन आई सी सी के मुद्दा पर कुछ बोलेंगे,मगर उन्होंने इसकी कोई चर्चा नहीं की.इससे पता चलता है कि आई सी सी के बंद होने से भाजपा नेताओ के दिल में कोई दर्द नही है.घाटशिला में पत्रकार वार्ता में इंडी गठबंधन के प्रत्याशी समीर महंती,कांग्रेस के काल्टू चक्रवर्ती और भाकपा के भुवनेश्वर तिवारी ने उक्त बातें कही.उन्होंने कहा कि आई सी सी को बचाने के लिए केंद्र सरकार के पास कोई योजना नहीं है.भाजपा को आम जनता की जगह अपने दोस्त की चिंता रहती है.उनका बस चला तो आई सी सी की खदान को भी अपने दोस्त अंबानी अडानी को देंगे.जिस क्षेत्र में प्रधानमंत्री की सभा हुई वहां का नाम लेना भी मोदी ने उचित नहीं समझा.स्थानीय सांसद ने भी आई सी सी के मामले को प्रधानमंत्री के समक्ष रखना उचित नहीं समझा.प्रधानमंत्री बोलते है धलभुमगढ़ एयर पोर्ट बनाने में राज्य सरकार रोड़ा अटका रही है.हम उनसे पूछते है यदि भाजपा एयर पोर्ट बनाने के प्रति इतनी गंभीर थी तो उन्होंने एयर पोर्ट का शिलान्यास के बाद उसका निर्माण शुरू क्यों नहीं करवाया.जबकि उस समय राज्य में भाजपा की सरकार थी.उन्होंने कहा की भाजपा अपने राजनीतिक फायदा के लिए लोगो को बेवकूफ बनाती है.प्रधानमंत्री बोलते है दूसरे दल के नेता भ्रष्टाचारी है.हम कहते है सबसे बड़े भ्रष्टाचारी भाजपा के नेता है.वे अपने दोस्त से गरीब जनता के पैसे लुटवा कर उन्हे विदेश भेज देती है और बैंक का ब्याज घाटा कर गरीब पर उसका बोझ डाल देती है.वे हीरा चोर है उन पर ईडी हाथ नही डालती है कारण कि उन्हे पार्टी का कवच प्राप्त है.आज भी इंडी गठबंधन गरीबों के हित में सोचती है.देश में जितनी भी विकास की योजना चल रही वे कांग्रेस की देन है.भाजपा उसका नाम बदल कर अपना महिमा मंडित कर रही है.इंदिरा आवास योजना,राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना जैसी दर्जनों योजना का नाम बदल कर केंद्र की भाजपा सरकार अपना गुणगान कर रही है.पिछले चरण में हुए चुनाव में खूंटी,चाईबासा के साथ इंडी गठबंधन राज्य की सभी चौदह सीट जीतेगी.इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत और काजल डॉन भी उपस्थित थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसांसद बिद्युत महतो ने जुगसलाई विधानसभा के कई मंडल क्षेत्रों का किया सघन दौरा, लोगों को मोदी सरकार और जमशेदपुर की उपलब्धि पर किया जागरूक, इंडी गठबंधन को बताया नेतृत्वहीन गठबंधन, कहा- जमशेदपुर की प्रबुद्ध जनता को मोदी की गारंटी पर है विश्वास, तीसरी बार बनेगी मोदी सरकार
    Next Article डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी ने मानुषमुड़िया, कालापाथर तथा उदाल गांव में विद्युत वरण महतो के लिए वोट मांगा

    Related Posts

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 13, 2026

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    July 12, 2026

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    जमशेदपुर के गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    महोत्सव सामाजिक समरसता, संस्कृति एवं समाज की एकता का सशक्त प्रतीक : पूर्णिमा साहू

    पूर्वी सिंहभूम जिला जिमनास्टिक एसोसिएशन की नई कमिटी का हुआ गठन, रंजन कुमार झा बने अध्यक्ष

    जमील हैदर एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड से 34 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित: जमशेदपुर में भव्य समारोह

    मानगो-डिमना रोड बाजार में चोरों का तांडव, एक ही रात में 10 से 12 दुकानों के ताले तोड़े

    जमशेदपुर: कराटे ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन एवं जज-रेफरी सेमिनार का आयोजन, आत्मरक्षा को बताया समय की सबसे बड़ी जरूरत

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.