Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कार्यकर्ता से आगे चल रही है जनता, तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं नरेंद्र मोदी : प्रदीप
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    कार्यकर्ता से आगे चल रही है जनता, तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं नरेंद्र मोदी : प्रदीप

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कार्यकर्ता से आगे चल रही है जनता, तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं नरेंद्र मोदी : प्रदीप

    जामताड़ा : देर शाम को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव सह राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा जामताड़ा पहुंचे। भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा के आवास पर सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं का अभिनंदन स्वीकार करने के उपरांत पत्रकारों से मुखातिब हो प्रदीप वर्मा ने बताया कि आज देश में जो स्थिति बनी हुई है हमने भ्रमण के दौरान देखा कि जनता कार्यकर्ता से भी आगे चल रही है। जनता में प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देखने का सपना प्रबल दिखाई दे रहा है। अभी तक जो चुनाव संपन्न हुए हैं उसके हिसाब से नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों के तुष्टीकरण की राजनीति ने इस देश से ज्यादा इस देश के मुसलमान का बेड़ा गर्क किया है। आरएसएस और भाजपा से डरा कर महज एक वोट बैंक बनाकर यहां के मुसलमान को कांग्रेस पार्टी ने अब तक रखा है। शिक्षा के क्षेत्र में, आर्थिक उन्नति के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की सुविधा यहां के मुसलमान को नहीं मिला। अब यह बात मुसलमान भी समझ रहे हैं, जिसके कारण भारी समर्थन अल्पसंख्यक समुदाय का भारतीय जनता पार्टी को मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी मैंने पूरे संथाल परगना का दौरा किया है और खासकर आदिवासी समाज में भी देख रहा हूं कि लोग यह मानने लगे हैं कि अगर अपने समाज की सुरक्षा, बहू बेटियों की सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा चाहिए तो भाजपा को लाना ही होगा। उन्होंने कहा कि बहुत ऐसे लोग हैं जो हेमंत सोरेन के जेल जाने से नाराज है और उन्हें लगता है कि भाजपा ने हेमंत को जेल भेज दिया पर वहीं इस समाज में ऐसे लोग भी हैं जो कहते हैं कि जैसा किया है वैसा मिल रहा है। प्रदीप वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीतने के लिए प्रयोग करते रहती है। लोकसभा चुनाव में भी और विधानसभा चुनाव में भी हम आम जनता के भलाई के निमित्त सरकार बनाने के लिए प्रयोग करते रहते है। लोकसभा चुनाव देश में भले ही अंतिम पड़ाव की ओर अग्रसर है पर झारखंड में अभी पिक शुरू हुआ है। अभी चार चरण में झारखंड के ज्यादातर सीटों पर चुनाव होना बाकी है। कहा कि संथाल परगना के सभी सीट पर भारतीय जनता पार्टी विजय का परचम लहराने जा रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में इस राज्य की वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता बेसब्री से इंतजार कर रही है। वर्तमान राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री के नौकर के घर से बरामद करोड रुपए और मंत्री की गिरफ्तारी की चर्चा करते हुए उन्होंने राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया। कहा कि जिस राज्य की वर्तमान सरकार के मुख्यमंत्री और मंत्री सभी भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हों उसे जनता कितना पसंद करेगी यह जनता भी भली भांति जान और समझ चुकी है। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील हांसदा, सुरेश राय, रविंद्र पांडे, विमल भैया, बेबी पासवान, ताकेश सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुंडहित प्रखंड के बाघाशोला में स्वीप के तहत एकदिवसीय क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन, 20 रनो से विजेता बना प्रखंड एकादश टीम
    Next Article 20 मई को जिले के गांधी मैदान जामताड़ा में मतदाता जागरूकता हेतु टाक शो का होगा आयोजन,जिसका थीम है मतदान हमारा दायित्व हमारा अधिकार

    Related Posts

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    July 12, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    July 12, 2026

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.