Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केजरीवाल और आप नेता रविवार को भाजपा कार्यालय जाएंगे; उन्हें गिरफ्तार कराने की चुनौती दी
    Breaking News Headlines राजनीति

    केजरीवाल और आप नेता रविवार को भाजपा कार्यालय जाएंगे; उन्हें गिरफ्तार कराने की चुनौती दी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    केजरीवाल और आप नेता रविवार को भाजपा कार्यालय जाएंगे; उन्हें गिरफ्तार कराने की चुनौती दी

    नयी दिल्ली:  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि वह और अन्य आप नेता 19 मार्च को भाजपा मुख्यालय जाएंगे “ताकि प्रधानमंत्री जिसे चाहें उसे जेल भेज सकें”।

     

     

    उन्होंने अपनी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित हमले के सिलसिले में अपने सहयोगी बिभव कुमार की गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद एक प्रेस वार्ता में दावा किया कि भाजपा कह रही है कि वह आप सांसद राघव चड्ढा और दिल्ली के मंत्रियों आतिशी और सौरभ भारद्वाज को भी जेल भेजेंगे।

    आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संजोयक केजरीवाल ने कहा कि उनके नेताओं को जेल भेजकर उनकी पार्टी को कुचला नहीं जा सकता।

     

     

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर मनीष सिसौदिया, सत्येन्द्र जैन और संजय सिंह जैसे आप नेताओं को जेल भेजने का ‘खेल’ खेलने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, “मैं अपने विधायकों और सांसदों के साथ कल दोपहर को भाजपा कार्यालय जाऊंगा ताकि प्रधानमंत्री जिसे चाहें जेल भेज सकें।”

    केजरीवाल ने कहा, “आप एक विचार है। आप जितने ‘आप’ नेताओं को जेल में डालेंगे, देश उनसे सौ गुना ज्यादा नेता पैदा करेगा।”

    उन्होंने दावा किया कि आप की “गलती” यह थी कि दिल्ली में उसकी सरकार ने अच्छे स्कूल बनाए, मोहल्ला क्लीनिक स्थापित किए, मुफ्त इलाज मुहैया कराया और शहर में 24 घंटे मुफ्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की, जो भाजपा नहीं कर सकी।

     

     

     

    कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किए गए केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए उच्चतम न्यायालय ने एक जून तक अंतरिम जमानत दे दी है। उन्हें आम चुनाव के आखिरी चरण के मतदान के एक दिन बाद दो जून को आत्मसमर्पण करना होगा और वापस जेल जाना होगा

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर लोक सभा सीट के गठबंधन प्रत्याशी समीर मोहंती ने ग्रामीण क्षेत्र का किया दौरा
    Next Article कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुनावी सभा मे भारी संख्या मे कोल्हान के अधिवक्ता भी भाग लेंगे:राजेश शुक्ल

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.