
जमशेदपुर लोक सभा सीट के गठबंधन प्रत्याशी समीर मोहंती ने ग्रामीण क्षेत्र का किया दौरा
जमशेदपुर लोक सभा सीट के गठबंधन प्रत्याशी समीर मोहंती ने ग्रामीण क्षेत्र का किया दौरा पहले जादूगोड़ा के सिदो-कान्हू चौक पर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले, संथाल हूल के महानायक, अमर शहीद सिदो- कान्हू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की
पोटका विधानसभा अंतर्गत कुलडिहा पंचायत के गोपालपुर ग्राम में विधायक संजीव सरदार तथा झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों से वोट देने की अपील की है
इस दौरान जगह-जगह पर ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया जा रहा है। यहां एक महिला ने कहा – “बहुत महंगाई हो गया है। अब हम लोग जुमला नहीं सुनेंगे। इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार बनाएंगे।”
समीर मोहंती ने क्षेत्र के दौर के समय लोगों से यह कहते नजर आए की आप सभी के स्नेह एवं समर्थन ने निःशब्द कर दिया है।
एक बार तो भावुक हुए समीर मोहंती
पोटका विधानसभा अंतर्गत आसनबनी पंचायत में जनता का स्नेह एवं समर्थन देख कर आंखें जब नम हो गईं। तो कहा अगर आप मुझे अपना अगला सांसद चुनते हैं, तो वादा है कि क्षेत्र के विकास हेतु अधिकाधिक योजनाएं लाने का प्रयास करूंगा। पोटका विधानसभा अंतर्गत आसनबनी पंचायत के बनगोड़ा ग्राम की ये तस्वीरें आम जनता के विश्वास को दर्शाती हैं। इनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास रहेगा।
समीर मोहंती ने राष्ट्र संवाद को बताया कि पोटका विधानसभा अंतर्गत हाथीबिंधा पंचायत में जब हम लोग पहुंचे तो वहां भीड़ जुट गई। हम ने पिछले साढ़े चार सालों के दौरान राज्य सरकार की योजनाओं को गिना कर समर्थन मांगा।इस दौरान कई महिलाएं एवं बुजुर्ग मिले, जिन्होंने झारखंड सरकार को धन्यवाद देते हुए हमें बताया कि उन्हें पेंशन मिल रही है और कुछ लोगों को अबुआ आवास भी मिला है, जो निर्माणाधीन है।
अगर राज्य सरकार की योजनाएं हर जरूरतमंद तक पहुंच रही हैं, तो इस से बेहतर और क्या हो सकता है?

