Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिंदुओं ने अब यूपी की इस मस्जिद पर किया दावा, कहा- यह माता का मंदिर
    Headlines उत्तर प्रदेश धर्म राष्ट्रीय

    हिंदुओं ने अब यूपी की इस मस्जिद पर किया दावा, कहा- यह माता का मंदिर

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    हिंदुओं ने अब यूपी की इस मस्जिद पर किया दावा, कहा- यह माता का मंदिर
    जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर से बड़ी खबर सामने आयी है. यहां मौजूद मस्जिद को अटाला माता मंदिर बताते हुए जौनपुर अदालत में दावा पेश किया गया है. हिंदू पक्ष का दावा है कि मस्जिद में मंदिर से जुड़े कई चिन्ह हैं. इसमें त्रिशूल, फूल आदि के चित्र मौजूद होने की बात कही गई है. इसके साथ ही दावे में पुरातत्व विभाग के निदेशक की रिपोर्ट और विभिन्न पुस्तकों का भी हवाला दिया गया.

     

     

    गौरतलब है कि बीते साल ही जिले के हिन्दू समाज के लोगों ने मस्जिद को माता का मंदिर होने का दावा किया था. अब मामला अदालत जा पहुंचा है. सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में यह मामला चल रहा है. जिसमें आगरा के अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड, प्रबंधन कमेटी अटाला मस्जिद के खिलाफ दावा पेश किया गया है. अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने बताया कि वाद संपत्ति अटाला मस्जिद मूल रूप से अटाला माता मंदिर है. ऐतिहासिक स्रोतों के अनुसार अटाला माता मंदिर का निर्माण कन्नौज के राजा जयचंद्र राठौर ने करवाया था.

     

     

    अधिवक्ता अजय प्रताप ने कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के प्रथम निदेशक ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि अटाला माता मंदिर को तोड़ने का आदेश फिरोज शाह ने दिया था. लेकिन हिंदुओं के संघर्ष के कारण मंदिर को तोड़ नहीं पाया. बाद में इब्राहिम शाह अतिक्रमण कर मंदिर का उपयोग मस्जिद के रूप में करने लगा. कलकत्ता स्कूल ऑफ आर्ट के प्रिंसिपल ईबी हेवेल ने अपनी पुस्तक में अटाला मस्जिद की प्रकृति और चरित्र को हिन्दू बताया है.

     

     

    कोर्ट में पेश किये गए दावे के मुताबिक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की अनेक रिपोर्ट्स में अटाला मस्जिद के चित्र दिए गए हैं. जिनमें त्रिशूल, फूल, गुड़हल के फूल आदि मिले हैं. साल 1865 के एशियाटिक सोसाइटी ऑफ बंगाल के जनरल में अटाला मस्जिद के भवन पर कलश की आकृतियों का होना बताया गया है. दावा है कि अटाला मस्जिद ही अटाला माता मंदिर का मूल भवन है. जो कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधीन एक संरक्षित स्मारक है और एक राष्ट्रीय महत्व का स्मारक है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleEPFO: ईपीएफओ ने दी खुशखबरी, अब सिर्फ 3 दिन में मिलेगा क्लेम का पैसा
    Next Article बखरी में किसान पुत्र को सरकारी नौकरी मिलने पर बुद्धिजीवी ने किया सम्मानित।

    Related Posts

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    June 6, 2026

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.