Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा:बैलेट पेपर में मतदान कर लौट रही शिक्षिका को डंपर ने रौंदा, लोगों ने किया सड़क जाम
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा:बैलेट पेपर में मतदान कर लौट रही शिक्षिका को डंपर ने रौंदा, लोगों ने किया सड़क जाम

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 18, 2024Updated:May 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जामताड़ा:बैलेट पेपर में मतदान कर लौट रही शिक्षिका को डंपर ने रौंदा, लोगों ने किया सड़क जाम ,1की मौत।

    जामताड़ा में सड़क हादसा थमने का नाम नहीं ले रहा है। चुनाव आते ही शिक्षकों पर छाया मौत का साया….
    पिछले एक हफ्ते में जामताड़ा जिला अंतर्गत दो शिक्षकों ने गवाई अपनी जान।
    पहली घटना क्रम में शिक्षक चुनाव का प्रशिक्षण लेकर लौट रहे थे, वहीं दूसरी घटनाक्रम में शिक्षक मतदान देकर लौट रहे थे और दोनों ही महिला शिक्षिका थी।

    और दोनों ही शिक्षिका की एक ही रास्ते में डंपर और हाईवे की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार की घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मृतक शिक्षिका पूनम कुशमा भगत पॉलिटेक्निक कॉलेज उदलबनी से बैलेट पेपर में मतदान कर लौट रही थी। उसी दौरान दुमका,जामताड़ा मुख्य मार्ग पर उदलबनी गांव के समीप पीछे से तेज रफ्तार कोयला लदा डंपर ने ओवरटेक करने के दौरान रॉन्ग साइड में जाकर पीछे से ठोकर मार दिया जिससे महिला शिक्षिका सड़क पर गिर गई, वही स्कूटी चला रही है एक और शिक्षिका सड़क के किनारे गिर गई लेकिन अनियंत्रित डंपर ने सड़क पर गिरी शिक्षिका पूनम को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया, जिससे शिक्षिका पुनम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई,

     

    वहीं दूसरी शिक्षिका घायल हो गई। जिसका इलाज अभी अस्पताल में चल रहा है। जैसे ही घटना की सूचना स्थानीय लोगों को हुई, भीड़ जाम हो गई और सड़क जाम कर हंगामा करने लगे। वहीं घटना की सूचना मिलते ही जामताड़ा पुलिस बल और शिक्षा विभाग की टीम पहुंची। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद आक्रोशित ग्रामीणों को घंटो समझाने बुझाने के बाद मामला शांत हुआ तबजाकर पुलिस ने शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

     

     

    जिलाशिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि महिला शिक्षिका जामताड़ा प्रखंड के लाधना तालबेड़िया स्कूल में बीते 1 वर्षों से कार्यरत थी, शिक्षिका पलामू की रहने वाली बताई गई है, मृतिका पूनम की दो मासूम बच्चे हैं, जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव कार्य के दौरान घटना घटी है, जिसकी वजह से चुनाव आयोग से बात कर मृतक शिक्षिका के परिजनों को मुआवजा का लाभ दिया जाएगा। आपको बता दें कि 5 दिन पूर्व में भी एक महिला शिक्षिका उदलबनी प्रशिक्षण केंद्र से प्रशिक्षण लेकर लौट रही थी,उसे भी तेज रफ्तार हाईवे ने पीछे से ठोकर मार दिया जिससे महिला शिक्षिका की मौत घटना स्थल पर ही हो गई थी। इस घटना के बाद शिक्षकों में मातम छा गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगर्मी की छुट्टी नही मिलने से कड़ाके की पड़ रही गर्मी के बीच नन्हे मुन्ने बच्चे ले रहे स्कूल पूर्व शिक्षा
    Next Article राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने अमित शाह को दी होमवर्क करने की सलाह

    Related Posts

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.