Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूरी दुनिया जानती है कि मोदी सरकार ”हैट्रिक” बनाने जा रही है: नरेन्द्र मोदी
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

    पूरी दुनिया जानती है कि मोदी सरकार ”हैट्रिक” बनाने जा रही है: नरेन्द्र मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पूरी दुनिया जानती है कि मोदी सरकार ”हैट्रिक” बनाने जा रही है: नरेन्द्र मोदी

    बाराबंकी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि उनकी सरकार ”हैट्रिक” बनाने जा रही है और नई सरकार में उन्हें गरीबों, युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए बहुत सारे बड़े फैसले लेने हैं। प्रधानमंत्री मोदी आज बाराबंकी के जैदपुर मार्ग पर बाराबंकी और मोहनलालगंज से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

     

     

    उन्होंने कहा, ”चार जून बहुत दूर नहीं है। आज पूरा देश और पूरी दुनिया जानती है कि मोदी सरकार की ‘हैट्रिक’ बनने जा रही है। नई सरकार में मुझे गरीबों, युवाओं, महिलाओं, किसानों के लिए बहुत सारे बड़े फैसले लेने हैं। इसलिए मैं बाराबंकी और मोहनलालगंज के लोगों से आशीर्वाद मांगने आया हूं।”

    लोकसभा चुनाव के लिए सात चरण में मतदान के बाद चार जून को एक साथ मतगणना होगी।

    उन्होंने कहा, ‘‘आज एक तरफ देशहित के लिए समर्पित भाजपा नीत राजग गठबंधन है, दूसरी तरफ देश में अस्थिरता पैदा करने के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन है।’’

    मोदी ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधते हुए कहा, ”यहां जो बबुआ जी यानी समाजवादी शहजादे हैं, अब उन्होंने एक नई बुआ की शरण ली है। उनकी ये नई बुआ बंगाल में हैं। अब उनकी बंगाल वाली बुआ जी ने ‘इंडिया’ गठबंधन वालों को कहा है कि मैं आपको बाहर से समर्थन दूंगी।”

    प्रधानमंत्री का इशारा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर था।

     

     

    आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ” ‘इंडिया’ गठबंधन की एक और पार्टी ने अपनी सहयोगी दूसरी पार्टी से कह दिया है कि खबरदार अगर हमारे खिलाफ पंजाब में कुछ बोला।”

    मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री पद को लेकर भी ये सब (विपक्षी नेता) ‘‘मुंगेरी लाल को भी पीछे छोड़ रहे हैं। इनके सपनों की इंतहा देखिए, कांग्रेस के एक नेता ने कहा दिया कि रायबरेली के लोग प्रधानमंत्री चुनेंगे। ये सुनते ही समाजवादी शहजादे का दिल ही टूट गया, बस आंसू नहीं निकले, लेकिन दिल के सारे अरमान बह गए।’’

     

     

    मोदी ने कहा, ”आपको काम करने वाले और आपका भला करने वाले सांसद चाहिए, पांच साल मोदी को गाली देने वाले नहीं। इसके लिए आपके पास एक ही विकल्प है – कमल का फूल।”

    उन्होंने रैली में आए लोगों से कहा, ‘‘100 सीसी के इंजन से आप 1,000 सीसी की रफ्तार ले सकते हैं क्या? आपको विकास की तेज रफ्तार चाहिए तो वो सिर्फ दमदार सरकार ही दे सकती है…भाजपा सरकार ही दे सकती है।’’

    भारतीय जनता पार्टी ने बाराबंकी में राजरानी रावत और मोहनलालगंज में कौशल किशोर को अपना उम्मीदवार बनाया है।

    लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को बाराबंकी और मोहनलालगंज में मतदान होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजनाब प्रखंड कार्यालय हैं या मुखिया जी का दलान जो टेबुल के ऊपर पैर रख कर नींद फरमा रहे हैं प्रधान लिपिक साहब।
    Next Article जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने जारी किया आदेश, मतदान के दिन मतदाताओं को मिलेगा सवैतनिक अवकाश, निजी क्षेत्र को भी आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश

    Related Posts

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    June 6, 2026

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.