जमशेदपुर : पत्रकार राकेश रंजन की पत्नी कुमारी छाया का निधन
बिहार में समकालीन तापमान झारखंड में राष्ट्रीय नवीन मेल और जमशेदपुर में हिंदुस्तान, दैनिक जागरण और प्रभात खबर तथा न्यूजविंग पोर्टल में काम कर चुके पत्रकार राकेश रंजन की पत्नी कुमारी छाया का कल रात निधन हो गया.
वे लंबे समय से फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित थीं. कुमारी छाया ने कैंसर से लड़ते हुए चार किताबें लिखीं जिन पर एक कैंसर पर थी. उनका एक बेटा है,
जो इंजीनियर है. ईश्वर राकेश रंजन और उनके पुत्र को शक्ति और संबल प्रदान करें. दिवंगत आत्मा को मेरी श्रद्धांजलि. ॐ शांति.

