Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने एनडीए घटक दल के नेताओं के साथ की बैठक, जमशेदपुर में बड़ी जीत सुनिश्चित करने के लिए बनाई संयुक्त रणनीति
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने एनडीए घटक दल के नेताओं के साथ की बैठक, जमशेदपुर में बड़ी जीत सुनिश्चित करने के लिए बनाई संयुक्त रणनीति

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने एनडीए घटक दल के नेताओं के साथ की बैठक, जमशेदपुर में बड़ी जीत सुनिश्चित करने के लिए बनाई संयुक्त रणनीति, आजसू के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने कहा- जमशेदपुर के साथ देश की जनता ने तय कर लिया है नरेंद्र मोदी को बनाएंगे पीएम।

    जमशेदपुर। जमशेदपुर लोकसभा चुनाव में विजय लक्ष्य को साधने और संयुक्त रणनीति तैयार करने के उद्देश्य से भाजपा नीत एनडीए (राजग) घटक दल के नेताओं की बैठक साकची स्थित लोकसभा चुनाव प्राधन कार्यालय में सम्पन्न हुई। गुरुवार को आयोजित इस बैठक में भाजपा नेताओं के संग एनडीए के साथी आजसू, जनता दल (यूनाइटेड), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेतागण शामिल हुए। बैठक में लोकसभा चुनाव में एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी बिद्युत महतो की बड़ी जीत सुनिश्चित करने हेतु चुनावी रणनीति पर मंथन किया गया। इस दौरान समन्वय बनाकर जमशेदपुर लोकसभा सीट को बड़े अंतर से जीतने हेतु चर्चा कर रणनीति बनाई गयी। वहीं, घटक दल के सभी नेताओं ने जमशेदपुर लोकसभा सीट पर सांसद बिद्युत महतो को रिकॉर्ड मार्जिन से विजयी बनाने के संकल्प को दोहराया। सभी ने एक स्वर में बिद्युत महतो को प्रचंड विजयी दिलाने के लिए पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरने का निर्णय लिया।

    बैठक में शामिल आजसू के प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि जमशेदपुर लोकसभा सीट पर सांसद बिद्युत महतो को विजयी बनाने के लिए सभी घटक दल पूरी तरह से एकजुट हैं। एनडीए पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की विरासत है। जिसे हम सभी मिलकर आगे बढ़ाएंगे। वहीं, उन्होंने इंडी गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि इनके पास ना तो नेता हैं ना नेतृत्व है और ना ही सही नियत है। पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि जमशेदपुर की प्रबुद्ध जनता के साथ सम्पूर्ण देश ने तय कर लिया है कि 2024 में फिरसे पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनाएंगे।

    बैठक में जमशेदपुर लोकसभा के सह प्रभारी मुरलीधर केडिया, जमशेदपुर लोकसभा के संयोजक सह प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, सह संयोजक राजकुमार श्रीवास्तव, अनिल सिंह, आजसू जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, सपन सिंह देव, फनी महतो, शैलेन्द्र महतो, विश्राम जी, संजय ठाकुर, लोजपा के प्रदेश सचिव सुमन शर्मा समेत अन्य नेतागण मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअब भाजपा खुद 400 पार का नारा नहीं दोहराती है:प्रियंका गांधी
    Next Article गठबंधन प्रत्याशी के लिए प्रमोद लाल ने किया प्रचार

    Related Posts

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    June 6, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    June 6, 2026

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    बोकारो में क्राइम मीटिंग: आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

    गिद्दी सी चेकपोस्ट फायरिंग कांड का खुलासा, राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

    पाकुड महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट के खिलाफ माकपा का धरना-प्रदर्शन

    जमशेदपुर: रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    मानगो के बड़े नालों की सफाई सोमवार से शुरू होगी : अपर नगर आयुक्त

    मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण

    पुलिसकर्मी बनकर ठगों ने महिला से उड़ाए दो लाख के गहने, बिष्टुपुर में दिनदहाड़े वारदात

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.