अब भाजपा खुद 400 पार का नारा नहीं दोहराती है:प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने स्वाति मालीवाल के मामले पर बयान दिया है। वहीं, उन्होंने अमेठी और रायबरेली दोनों ही सीटों पर कांग्रेस के जीतने का दावा किया है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने स्वाति मालीवाल से हिंसा मामले पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इसमें दो बाते हैं। पहला, अगर महिलाओं के साथ कुछ गलत होता है तो हम उनके साथ खड़े हैं। मैं हमेशा महिलाओं के साथ ही खड़ी रहती हूं चाहें वे किसी भी पार्टी की हों। दूसरा AAP आपस में चर्चा करेगी… वो आपस में निर्णय लेंगे। ये उन पर है। वहीं, उन्होंने कहा कि कांग्रेस अमेठी और रायबरेली दोनों ही सीटों पर जीत दर्ज कर रही है। जनता हमारे साथ है।
भाजपा खुद 400 पार का नारा नहीं दोहराती है
प्रियंका गांधी ने कहा कि चुनाव की शुरुआत में भाजपा अबकी बार 400 पार… का नारा दोहराती थी पर अब वो ऐसा नहीं करते हैं। चार चरणों के चुनाव के बाद अब वो इसकी बात भी नहीं कर रहे हैं।