Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘नरकगामी’ और ‘पाप का प्रतीक’ है सपा-कांग्रेस का गठबंधन : मुख्यमंत्री
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    ‘नरकगामी’ और ‘पाप का प्रतीक’ है सपा-कांग्रेस का गठबंधन : मुख्यमंत्री

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 16, 2024Updated:May 16, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ‘नरकगामी’ और ‘पाप का प्रतीक’ है सपा-कांग्रेस का गठबंधन : मुख्यमंत्री

    कौशाम्बी/आजमगढ़ (उप्र), 16 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को विपक्षी ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया)’ गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि यह गठबंधन ‘नरकगामी’ और ‘पाप का प्रतीक’ है और वह देश के खिलाफ ‘षडयंत्र’ कर रहा है।

    मुख्यमंत्री ने कौशाम्बी और आजमगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए ऐसा कहा।

    योगी आदित्यनाथ ने कौशाम्बी की रैली में ‘इंडिया’ गठबंधन पर बेहद गम्भीर आरोप लगाये। उन्होंने कहा, ”सपा और कांग्रेस का गठबंधन जब भी हुआ है, वह महामारी का कारण बना है। ये गठबंधन नरकगामी है, पाप का प्रतीक है, क्योंकि इनके पास विकास की कोई सोच नहीं है। ये नकारात्मक सोच के कारण देश के खिलाफ षडयंत्र कर रहे हैं। इन लोगों के मंसूबे देश के लिए खतरनाक हैं।”

    उन्होंने कहा, ”सपा और कांग्रेस को मालूम है कि अब इन्हें कभी वापस नहीं आना है, इसलिए अभी से ये लोग परेशान हैं। इन्हें मालूम है कि इस चुनाव में जैसे ही सपा और कांग्रेस का गठबंधन हारेगा, वैसे ही जनता इनका नाम भी भूल जाएगी। उसके बाद ये कहीं से चुनाव लड़ने की स्थिति में नहीं रहने वाले हैं।”

    मुख्यमंत्री ने कहा, ”समाजवादी पार्टी का संस्कार से कोई संबंध नहीं। ये अपने से बड़े-छोटे का लिहाज नहीं करते। ये बड़ों को जबर्दस्ती धक्का देकर बाहर कर देते हैं। ये रामभक्तों पर गोली चलाते थे और देशद्रोहियों पर दायर मुकदमों को वापस लेने का काम करते थे। इनके समय के कारनामे उजागर हो जाएं तो समाजवादी पार्टी के नेता कहीं मुंह दिखाने के लायक नहीं रहेंगे।”

    योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, ”कांग्रेस के शहजादे कहते हैं कि एक झटके में हम गरीबी हटाएंगे। जब उनसे पूछा गया कि फॉर्मूला क्या है तो उन्होंने कहा कि ‘वेल्थ इमरजेंसी’ यानी आपकी प्रॉपर्टी का ‘एक्सरे’ कराएंगे और उस पर विरासत टैक्स लगाएंगे। विरासत टैक्स यानी औरंगजेब का जजिया कर। हमें कांग्रेस और सपा के इस जजिया कर को देश की जनता पर नहीं लगने देना है।”

    इसके पूर्व, आजमगढ़ में आयोजित रैली में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘देश और दुनिया में आतंकी घटना होने पर उसके तार आजमगढ़ से जोड़े जाते थे और उसे बदनाम किया जाता था। पिछले 10 वर्षों में हमने बदलते हुए भारत को देखा है। हम एक नये भारत का दर्शन कर रहे हैं, जिसमें दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है, सीमाएं सुरक्षित हुई हैं, आतंकवाद-नक्सलवाद पर प्रभावी अंकुश लगा है। ये सब मोदी की गारंटी से हुआ है।’’

    आदित्यनाथ ने आजमगढ़ के लोकसभा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ और लालगंज लोकसभा प्रत्याशी नीलम सोनकर के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

    मुख्यमंत्री ने कहा ,‘‘आजमगढ़ को बदनाम करने वाले आज बेनकाब हो चुके हैं। आज आजमगढ़ वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या, प्रयागराज समेत कई जिलों से फोरलेन की बेहतरीन कनेक्टिविटी के साथ जुड़ चुका है। पहले देश और दुनिया में लोग आजमगढ़ का नाम सुनते ही चौंक जाते थे। यहां के लोगों को देश और दुनिया में जाने में काफी समस्या होती थी क्योंकि वहां आजमगढ़ वासियों को होटल तो दूर धर्मशाला में भी कमरे नहीं मिलते थे।’’

    उन्होंने कहा ,‘‘ प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज आजमगढ़वासियों का सम्मान बढ़ा है, उन्हें नई पहचान मिली है। यही वजह है कि पूरे देश में अबकी बार 400 पार की गूंज सुनायी दे रही है।’’

    मुख्यमंत्री ने कहा ,‘‘ पूरा देश एक स्वर में कह रहा है कि जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। 500 वर्षों के इंतजार के बाद अयोध्या में रामलला विराजमान हो गये हैं। इससे हर देशवासी अभिभूत है। वह प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल का इंतजार कर रहा है।’’

    उन्होंने कहा,‘‘ हमें भटकना और बहकना नहीं है। हमें नि:संकोच और बेझिझक कमल खिलाने के अभियान के साथ जुड़ना है।’’

    फोटो: पीटीआई साभार

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनारायणपुर प्रखंड के नारोडीह में रात्रि चौपाल का हुआ आयोजन
    Next Article अब भाजपा खुद 400 पार का नारा नहीं दोहराती है:प्रियंका गांधी

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Leon Casino bietet über 10.000 Spiele von mehr als 150 Providern

    Uitbetalingen en verificatie bij MOI Casino met 30x inlegvoorwaarde

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.