Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में चलाया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, परिवार सहित बूथ पर जाकर मतदान करने की अपील की गई
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में चलाया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, परिवार सहित बूथ पर जाकर मतदान करने की अपील की गई

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में चलाया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, परिवार सहित बूथ पर जाकर मतदान करने की अपील की गई

    उप विकास आयुक्त ने युवा मतदाताओं को किया संबोधित, बोले- लोकतंत्र के महापर्व में सहभागिता दिखायें, बुजुर्ग, दिव्यांग व महिला मतदाताओं को वॉलंटियर करें युवा, 25 को 25 के साथ मतदान करें

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में मतदाता जागरूकता अभियान संचालित कर कॉलेज में विद्यार्थियों को मतदान के लिए जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें मतदान संबंधी जानकारी भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में शामिल उप विकास आयुक्त सह वरीय पदाधिकारी स्वीप कोषांग श्री मनीष कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक प्रणाली में मतदान का बहुत महत्व है। इसके माध्यम से जनता शासन व्यवस्था में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकती है। मतदान न करने वालों में अधिकतर संख्या विद्यार्थी और बुजुर्ग लोग शामिल रहे हैं । मतदान के प्रति उदासीनता दूर करने के लिए युवाओं को लक्षित कर जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं, वहीं बुजुर्गों एवं दिव्यांगों की शत प्रतिशत भागीदारी को देखते हुए इस बार होम वोटिंग से मतदान कराया जा रहा है।

    *मतदान कर देश की प्रगति में दें योगदान*

    उप विकास आयुक्त ने कहा कि मतदान प्रत्येक व्यस्क नागरिक का मौलिक अधिकार होता है। मतदान से वह देश की प्रगति और विकास में अपना योगदान दे सकता है। मतदान में हमारे देश के युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, क्योंकि प्रत्येक वर्ष हमारे देश में लाखों युवाओं का मतदाता सूची में नाम जोड़ा जाता है। इस मौके पर उन्होने सभी युवाओं को आगामी 25 मई को परिवार समेत 25 लोगों के साथ बूथ पर जाकर मतदान के लिए प्रेरित किया । सभी ने मतदाता शपथ लेते हुए मतदान को लेकर प्रतिबद्धता दोहराई । उन्होने युवाओं से अपील किया मतदान के दिन मतदान केन्द्र पर बुजुर्ग, दिव्यांग व महिला मतदाताओं को वॉलंटियर कर सहयोग भी करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसांसद बिद्युत महतो ने जनसंपर्क अभियान किया तेज, पुर्वी विधानसभा के विभिन्न मंडल क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से भाजपा के पक्ष में मांगा आशीर्वाद
    Next Article नारायणपुर प्रखंड के नारोडीह में रात्रि चौपाल का हुआ आयोजन

    Related Posts

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.