Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूरा देश कह रहा भाजपा-राजग का तीसरा कार्यकाल और दमदार होगा : नरेन्द्र मोदी
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    पूरा देश कह रहा भाजपा-राजग का तीसरा कार्यकाल और दमदार होगा : नरेन्द्र मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूरा देश कह रहा भाजपा-राजग का तीसरा कार्यकाल और दमदार होगा : नरेन्द्र मोदी

     

    प्रतापगढ़ : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को तीसरी बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनाने का दावा करते हुए कहा कि पूरा देश कह रहा है कि इस सरकार (भाजपा -राजग) का तीसरा कार्यकाल और दमदार होगा। प्रधानमंत्री ने यहां राजकीय इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ के मैदान में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।

     

     

    विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, ” ‘इंडी’ गठबंधन वाले देश से भाजपा-राजग की स्थिर सरकार हटाना चाहते हैं और इनके पास सरकार चलाने का फार्मूला है कि वे पांच साल में पांच दलों के पांच ‘पीएम’ (प्रधानमंत्री) बनाएंगे।” मोदी ने कहा , ”यानी हर साल एक नया ‘पीएम’। ये चाहते हैं कि भानुमती का कुनबा जोड़ने वालों को लूट का बराबर मौका मिले।”

    मोदी ने सवाल उठाया, ”क्या आपको पांच साल में पांच ‘पीएम’ मंजूर है? क्या पांच ‘पीएम’ देश को चला सकते हैं? क्‍या वे देश को बर्बाद नहीं करेंगे?”

     

     

    उन्होंने दावा किया, ” ‘इंडी’ गठबंधन में वही लोग हैं जो सेना के शौर्य पर सवाल उठाते हैं। इनका एजेंडा क्‍या है, ये कह रहे कि कश्‍मीर में अनुच्छेद 370 बहाल कर देंगे। मोदी ने जो सीएए कानून बनाया है, उसको वे रद्द कर देंगे।”

    मोदी ने प्रतापगढ़ की भौगोलिक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा, ”यहां एक तरफ अयोध्‍या है, एक तरफ काशी और एक तरफ प्रयागराज है, यानी प्रतापगढ़ के आशीर्वाद में सब तीर्थों के आशीर्वाद शामिल हैं।”

    उन्होंने कहा,‘‘ प्रतापगढ़ के नाम में ही प्रताप ही प्रताप है। यह वीरों और बलिदानियों की धरती है।”

    मोदी ने नारेबाजी कर रही उत्साहित भीड़ से पूछा , ”आज जब भारत का प्रताप दुनिया देख रही है। दुनिया में भारत का डंका बजता है। भारत जी-20 का आयोजन बड़ी सफलता से करवाता है। भारत अपने तिरंगे की छाप चंद्रमा पर छोड़ता है तो क्या इन सफलताओं से आपको गर्व नहीं होता है।”

     

     

     

    मोदी ने कहा, ”क्या 10 साल पहले आप ऐसी सफलता की कल्पना कर सकते थे। तब हजारों करोड़ के घोटाले के सिवाय ऐसी कोई खबर आती थी क्‍या।” उन्होंने भीड़ से पूछा,‘‘ 10 साल पहले जो असंभव था, वह कैसे संभव हुआ। बदलाव कैसे आया। ” भीड़ द्वारा मोदी का नाम लेने पर उन्होंने कहा, ”आपका जवाब पूरी तरह गलत है। ये बदलाव ये सफलता मोदी के कारण नहीं, आपके वोट के कारण हुआ।”

    उन्होंने कहा, ”ये आपके वोट की ताकत है कि दुनिया में हिंदुस्तान का डंका बज रहा है।”

    प्रतापगढ़ में छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगर्मी के प्रकोप को देखते हुए संभव संस्था ने आम लोगों के लिए लगाया प्याऊ
    Next Article अंसार खान के नेतृत्व में डिमना बस्ती और जवाहर नगर मुस्लिम बस्ती में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर “कांग्रेस पार्टी का गारंटी पत्र” लोगों के बीच किया वितरण

    Related Posts

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    June 6, 2026

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    June 6, 2026

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.