एसपीजी ने किया मोदी की सभा स्थल का निरिक्षण
*डॉग स्क्वाड लेकर पहुचे थे सुरक्षा अधिकारी
* एसपीजी और एसएसपी ने भाजपा नेता दिनेश साव से पीएम की चुनावी सभा को लेकर की विस्तार से चर्चा
*
राष्ट्र संवाद संवाददाता
घाटशिला
मऊभंडार ताम्र प्रतिभा मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 19 मई को प्रस्तावित चुनावी जनसभा को लेकर स्पेशल प्रोटेक्शन गार्ड (एसपीजी) के अधिकारी बुधवार की शाम मऊभण्डार ग्राउंड पहुंचे। एसपीजी अधिकारी के साथ जिला के उपायुक्त अनन्य मित्तल, डीडीसी मनीष कुमार, एसएसपी कौशल किशोर, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, एसडीपीओ अजित कुजूर समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद थे। मऊभण्डार ग्राउंड पहुंचे एसपीजी अधिकारी ने सांसद प्रतिनिधि दिनेश साव से कार्यक्रम से सम्बंधित विस्तृत जानकारी हासिल किया। वहीं, प्रशासनिक पदाधिकारियों से हेलीकॉप्टर की लैंडिंग समेत अन्य बातों की जानकारी ली। एसपीजी अधिकारी ने जिला के प्रशासनिक पदाधिकारियों व सांसद प्रतिनिधि के साथ ताम्र प्रतिभा मैदान, गोल्फ ग्राउंड और स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड का निरीक्षण किया। इस दौरान हेलीपैड, मंच, ग्रीन हाउस समेत विविध बातों को लेकर अधिकारियों और टेंट संचालक को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान और भाजपाई उपस्थित थे।

