Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मतदाता जागरूकता के दौरान सामाजिक सरोकार का दिखा व्यापक असर
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    मतदाता जागरूकता के दौरान सामाजिक सरोकार का दिखा व्यापक असर

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मतदाता जागरूकता के दौरान सामाजिक सरोकार का दिखा व्यापक असर
    चेशायर होम में दिव्यांगों के साथ पप्पू ने बांटी माधुरी दीक्षित के जन्मदिन की खुशियां
    जमशेदपुर। मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का 57 वा जन्मदिन उनके प्रशंसक पप्पू सरदार द्धारा मतदाता जागरूकता संदेश के साथ दो दिन मंगलवार और बुधवार को साकची हंडी लाईन स्थित मनोहर चाट दुकान में धूमधाम से मनाया गया। बुधवार सुबह करनडीह स्थित चेशायर होम में रहने वाले दिव्यांगों (विशेष लोगों) को भोजन कराकर और उपहार देकर उनके साथ माधुरी की जन्मदिन की खुशियां बांटी। बुधवार की संध्या में निःशुल्क चाट का वितरण किया गया। हजारों की संख्या में लोगों ने लाईन लगकर पाट का आनन्द लिया। साथ ही दिन भी दुकान में आने वाले सैकड़ों लोगों के बीच शीतल जल, जलजीरा, कोल्डडिंक्स और आइसक्रीम का वितरण भी निःशुल्क किया गया। दोनों दिन मतदान जागरूकता संदेश लिखे पोस्टरों के साथ सेल्फी लेने वालों की खासकर महिलाओं एवं युवतियों में होड़ लगी रही। क्योंकि मतदान जागरूकता से संबंधित कई प्रकार के संदेश लिखे बैनर व पोस्टर सहित आकर्षक मिट्टी से बनी कई मूर्ति से दुकान को पाट दिया गया हैं। जमशेदपुर में 25 मई शनिवार को लोकसभा का चुनाव होगा, तब तक मतदाता जागरूकता संदेश दुकान में लगे रहेंगें। माधुरी के जन्मदिन पर दोनों दिन लगभग पांच हजार लोग पप्पू की चाट दुकान पर आकर उसकी इस खुशी में शामिल होकर माधुरी दीक्षित के जन्मदिन की गवाह बने। दोनों दिन माधुरी दीक्षित के जन्मदिन की गवाह बने शहर के कई गणमान्य लोगों ने कहा कि समाज सेवा और सामाजिक जागरूकता फैलाने का जिम्मा आमतौर पर हम लोग सरकार पर ही समझते हैं लेकिन पप्पू सरदार जैसे लोग इस बात की मिसाल हैं अगर समाज के तमाम लोग सामाजिक सरोकार को बढ़ाने में हिस्सा लें तो समाज पर इसका व्यापक प्रभाव पड़ेगा। लोगों का कहना है कि पप्पू सरदार जैसे लोगों को अगर सरकार आगे बढ़कर बड़ी जिम्मेदारियां दे तो वह बखूबी से निभा सकेंगे। चुनाव आयोग लोगों में मतदान और चुनाव के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए बड़े पैमाने पर खर्च करती है समाज की नामचीन हस्तियों को चुनाव आयोग द्वारा ब्रांड अंबेसडर भी बनाया जाता है लेकिन जमशेदपुर के रहने वाले पप्पू सरदार एक ऐसी हस्ती हैं जिनकी पहचान माधुरी की भक्ति के रूप में अंतर्राष्ट्रीय बन चुकी हैं। इसे सफल बनाने में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कई शुभचिंतकों का सहयोग प्राप्त हुआ हैं। मालूम हो कि पिछले 28 सालों से हर वर्ष माधुरी का जन्मदिन मनाते आ रहे शहर के पप्पू सरदार लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए वे स्वघोषित रूप से ब्रांड एंबेसडर बने हुए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअर्का जैन यूनिवर्सिटी ने एम्वेरसिटी, बेंगलुरु के साथ किया एमओयू, एलायड हेल्थ केयर के तीन नये प्रोग्रॅम्स हो रहे शुरू
    Next Article Next Post

    Related Posts

    रथयात्रा 2026: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    July 15, 2026

    लोकतांत्रिक मूल्यों का अवमूल्यन: विरोध की मर्यादा पर आनंद सिंह का विश्लेषण

    July 15, 2026

    जगन्नाथ की रथयात्रा: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    July 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रथयात्रा 2026: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    लोकतांत्रिक मूल्यों का अवमूल्यन: विरोध की मर्यादा पर आनंद सिंह का विश्लेषण

    जगन्नाथ की रथयात्रा: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    लोकतंत्र में विरोध की मर्यादा: सरयू राय प्रकरण ने उठाए गंभीर सवाल

    ओशिवरा इलाके में एक हत्या: पुलिस ने एक घंटे में आरोपी को दबोचा

    बिरसानगर थाना में शांति समिति की बैठक, कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत पुलिस-जन संवाद पर जोर

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    जमशेदपुर पूर्वी में स्ट्रीट लाइट, सफाई और बुनियादी सुविधाओं को लेकर विधायक पूर्णिमा दास साहू ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

    मानवाधिकार सहयोग भारत का स्थापना दिवस मनाया गया, जमशेदपुर की चप्पलबाजी घटना की निंदा

    दंगा-रोधी मॉक ड्रिल में परखी गई जमशेदपुर पुलिस की तैयारी गोलमुरी पुलिस केंद्र में भीड़ नियंत्रण व आपात स्थिति से निपटने का किया गया अभ्यास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.