Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मतदाता जागरूकता को लेकर घाटशिला कॉलेज में लगवाई गई मॉडल रंगोली प्रदर्शनी
    Breaking News झारखंड

    मतदाता जागरूकता को लेकर घाटशिला कॉलेज में लगवाई गई मॉडल रंगोली प्रदर्शनी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मतदाता जागरूकता को लेकर घाटशिला कॉलेज में लगवाई गई मॉडल रंगोली प्रदर्शनी

    प्राचार्य डॉ आर के चौधरी ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    मतदाता जागरूकता को लेकर प्रशंसनीय पहल- एसडीपीओ कुजूर

    1800 छात्र-छात्राओं ने देखी प्रदर्शनी, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट ।

    मतदाता जागरूकता को लेकर घाटशिला महाविद्यालय में आकर्षक मॉडल रंगोली प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन प्राचार्य डॉ आर के चौधरी ने फीता काटकर किया। रंगोली में भारत का मानचित्र बनाकर उसके अंदर जमशेदपुर में 25 मई को लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान करना है, इसे दर्शाया गया। इसमें 9 बड़े बड़े घड़ा का भी प्रयोग किया गया। तीन-तीन बड़े घड़ा पर हिंदी एवं अंग्रेजी में ‘मैं भी इलेक्शन एम्बेसडर’ लिखा गया । वहीं तीन घड़े पर ‘आपका मत आपका वोट, फर्क पड़ता है आपके एक वोट से, यूथ चले वूथ जमके डालेंगे वोट’ का स्टीकर लगाया गया। इस प्रदर्शनी को लगभग 1800 छात्र-छात्राओं ने देखा तथा मॉडल प्रदर्शनी के साथ फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर जमकर पोस्ट किया।

     

     

    घाटशिला कॉलेज में लगे मतदाता जागरूकता मॉडल रंगोली प्रदर्शनी को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार कुजूर, घाटशिला थाना प्रभारी मधुसूदन दे, समाजसेवी सत्यनारायण जैन, सुशील बंसल के अलावे काफी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने देखा। सीडीपीओ अजीत कुजूर ने जागरूकता को लेकर इस प्रदर्शनी को अति प्रशंसनीय पहल बताया।

     

     

    प्राचार्य डॉ चौधरी ने बताया यह मॉडल रंगोली प्रदर्शनी प्रो अर्चना सुरीन के संयोजन में बनाया गया। इसमें 14 विद्यार्थी लगे थे। इनमें जितेश कुमार सिंह, अनन्या चटर्जी, सामु गोराइ, सरस्वती गोराइ, पायल राय, क्रांति मिश्रा, पायल महतो, निकिता बेरा, जगन्नाथ दास, ज्योतिका महतो, आशा महतो, आशा राय, प्रतिमा हांसदा, करिश्मा प्रधान शामिल थे। साथ ही उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के बाद मतदाता जागरूकता अभियान में लगे सभी छात्र-छात्राओं को प्रस्तुत किया जाएगा।

     

     

    इस मौके पर डॉ पी के गुप्ता, डॉ डीसी राम, डॉ एसपी सिंह, प्रो महेश्वर प्रमाणिक, डॉ कुमार विशाल, प्रोफेसर विकास मुंडा, डॉ संजेश तिवारी, प्रो मोहम्मद सज्जाद, डॉ कन्हाई बारिक, प्रो सोमा सिंह, डॉ कंचन सिंहा, मानिक मार्डी, डॉ सिंगो सोरेन, डा रुचि अस्मिता, शंकर महाली, बसंती मार्डी, चिरंतन महतो, डेजी सेवा, सपना आश, मल्लिका शर्मा के अलावे काफी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी व एनसीसी कैडेट्स उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिव पूजा कमेटी चाकदोहा के तत्वावधान मे छऊ नृत्य वो संथाली ड्रामा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
    Next Article विभिन्न ट्रेनों में चोरी की घटना को अंजाम देने वालों पर रेल सुरक्षा बल और रेल पुलिस की पैनी नजर

    Related Posts

    रथयात्रा 2026: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    July 15, 2026

    लोकतांत्रिक मूल्यों का अवमूल्यन: विरोध की मर्यादा पर आनंद सिंह का विश्लेषण

    July 15, 2026

    जगन्नाथ की रथयात्रा: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    July 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रथयात्रा 2026: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    लोकतांत्रिक मूल्यों का अवमूल्यन: विरोध की मर्यादा पर आनंद सिंह का विश्लेषण

    जगन्नाथ की रथयात्रा: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    लोकतंत्र में विरोध की मर्यादा: सरयू राय प्रकरण ने उठाए गंभीर सवाल

    ओशिवरा इलाके में एक हत्या: पुलिस ने एक घंटे में आरोपी को दबोचा

    बिरसानगर थाना में शांति समिति की बैठक, कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत पुलिस-जन संवाद पर जोर

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    जमशेदपुर पूर्वी में स्ट्रीट लाइट, सफाई और बुनियादी सुविधाओं को लेकर विधायक पूर्णिमा दास साहू ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

    मानवाधिकार सहयोग भारत का स्थापना दिवस मनाया गया, जमशेदपुर की चप्पलबाजी घटना की निंदा

    दंगा-रोधी मॉक ड्रिल में परखी गई जमशेदपुर पुलिस की तैयारी गोलमुरी पुलिस केंद्र में भीड़ नियंत्रण व आपात स्थिति से निपटने का किया गया अभ्यास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.