Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दूसरे दिन मंत्री आलमगीर आलम ईडी के सामने हुए पेश, 35 करोड़ बरामदगी मामले में पूछताछ
    Headlines झारखंड राजनीति

    दूसरे दिन मंत्री आलमगीर आलम ईडी के सामने हुए पेश, 35 करोड़ बरामदगी मामले में पूछताछ

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     दूसरे दिन मंत्री आलमगीर आलम ईडी के सामने हुए पेश, 35 करोड़ बरामदगी मामले में पूछताछ
    रांचीः झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से लगातार दूसरे दिन भी ईडी दफ्तर में पूछताछ की जा रही है. बुधवार को भी तय समय पर आलमगीर आलम ईडी दफ्तर पहुच गए. इससे पहले मंगलवार को उनसे 9 घंटे तक 35 करोड़ रुपए बरामदगी और विभाग में कमीशन के खेल को लेकर पूछताछ की गई थी.

    11.59 में पहुचे मंत्री, किसी से नहीं की बात

    मंगलवार को आलमगीर आलम ईडी दफ्तर सुबह 10.30 में ही पहुंच गए थे, लेकिन दूसरे दिन बुधवार को मंत्री आलमगीर आलम 12 बजने के एक मिनट पहले ईडी दफ्तर पहुंचे. बाहर मंत्री आलमगीर से मीडिया वालों ने कई सवाल पूछे लेकिन वे बिना कोई जबाब दिए ईडी दफ्तर के अंदर चले गए.

     

     

    35 करोड़ का जबाब देना है

    ईडी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एजेंसी के अधिकारियों ने दूसरे दिन पूछताछ की शुरुआत में भी 35 करोड़ रुपये से जुड़े सवाल पूछे हैं. वहीं आलमगीर आलम से उनके और उनके पारिवारिक सदस्यों के पूरे आय व्यय की जानकारी ईडी ने मांगी थी. मसलन उनके परिवार के दूसरे सदस्य क्या कारोबार करते हैं, उनकी आय कितनी है. साथ ही संपत्तियों के विवरण भी पूछे गए थे.

    पूछताछ के आधार पर ही ईडी यह जांच करेगी कि मंत्री पद पर रहने के दौरान आलमगीर आलम और उनके परिवारजनों की आय या निवेश में बढ़ोतरी हुई है या नहीं. ईडी की रडार पर अब आलमगीर आलम के पारिवारिक सदस्य भी हैं. बुधवार को आलम आय का विवरण भी लेकर आये है.

     

     

    पीए के यहां से मिले थे 35 करोड़

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंत्री आलमगीर आलम को उनके पीएस के यहां से मिले 35 करोड़ रुपये को लेकर समन जारी किया गया है. बीते सोमवार को झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम के ओएसडी संजीव लाल और उसके नौकर के ठिकानों पर छापेमारी की गई थी. ईडी की रेड में 35 करोड़ रुपये बरामद किए गए थे. इस मामले में मंत्री आलमगीर आलम के ओएसडी संजीव लाल और उसके नौकर को गिरफ्तार किया गया है.

    छह मई और सात मई को हुई थी रेड

    गौरतलब है कि झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के करीबी चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम से जुड़े मनी लाउंड्रिंग केस में ईडी ने छह मई को छापेमारी कर तकरीबन 35 करोड़ रुपये बरामद किए थे. मंत्री के ओएसडी संजीव कुमार लाल के नौकर जहांगीर आलम के यहां से ईडी ने तकरीबन 32 करोड़ बरामद किया. वहीं बाकी नगद राशि मुन्ना कुमार सिंह नाम के एक ठेकेदार और कुछ दूसरे इंजीनियरों के यहां से बरामद किया गया था.

     

     

    सोमवार की सुबह चार बजे ईडी की टीम ने एक साथ मंत्री के ओएसडी संजीव कुमार लाल के दीनदयाल नगर स्थित सरकारी आवास, कांके रोड स्थित सीता निकेतन स्थित फ्लैट, हरमू रोड स्थित आवास, संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम के फ्लैट मुन्ना कुमार सिंह के पीपी कंपाउंड स्थित फ्लैट, विकास कुमार, पथ निर्माण विभाग के सहायक इंजीनियर के सेल सिटी स्थित फ्लैट और कुलदीप मिंज, पथ निर्माण विभाग के सहायक इंजीनियर के बोड़ैया स्थित आवास पर छापेमारी की थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleन्यायालय ने अब्बास अंसारी को पिता मुख्तार अंसारी की शोकसभा में शामिल होने की अनुमति दी
    Next Article कांग्रेस ने पीएम मोदी से पूछे 4 सवाल, जयराम रमेश बोले- हार देखकर बौखला गए हैं प्रधानमंत्री

    Related Posts

    रथयात्रा 2026: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    July 15, 2026

    लोकतांत्रिक मूल्यों का अवमूल्यन: विरोध की मर्यादा पर आनंद सिंह का विश्लेषण

    July 15, 2026

    जगन्नाथ की रथयात्रा: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    July 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रथयात्रा 2026: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    लोकतांत्रिक मूल्यों का अवमूल्यन: विरोध की मर्यादा पर आनंद सिंह का विश्लेषण

    जगन्नाथ की रथयात्रा: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    लोकतंत्र में विरोध की मर्यादा: सरयू राय प्रकरण ने उठाए गंभीर सवाल

    ओशिवरा इलाके में एक हत्या: पुलिस ने एक घंटे में आरोपी को दबोचा

    बिरसानगर थाना में शांति समिति की बैठक, कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत पुलिस-जन संवाद पर जोर

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    जमशेदपुर पूर्वी में स्ट्रीट लाइट, सफाई और बुनियादी सुविधाओं को लेकर विधायक पूर्णिमा दास साहू ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

    मानवाधिकार सहयोग भारत का स्थापना दिवस मनाया गया, जमशेदपुर की चप्पलबाजी घटना की निंदा

    दंगा-रोधी मॉक ड्रिल में परखी गई जमशेदपुर पुलिस की तैयारी गोलमुरी पुलिस केंद्र में भीड़ नियंत्रण व आपात स्थिति से निपटने का किया गया अभ्यास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.