Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » न्यायालय ने अब्बास अंसारी को पिता मुख्तार अंसारी की शोकसभा में शामिल होने की अनुमति दी
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    न्यायालय ने अब्बास अंसारी को पिता मुख्तार अंसारी की शोकसभा में शामिल होने की अनुमति दी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    न्यायालय ने अब्बास अंसारी को पिता मुख्तार अंसारी की शोकसभा में शामिल होने की अनुमति दी

    नयी दिल्ली:  उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी को अपने दिवंगत पिता मुख्तार अंसारी की याद में 10 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में उनके घर पर आयोजित होने वाली शोकसभा में शामिल होने की अनुमति दे दी।

    न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन की पीठ ने अब्बास अंसारी को 11 और 12 जून को पुलिस हिरासत में अपने परिवार के साथ समय बिताने की भी अनुमति दी और राज्य पुलिस को इस संबंध में आवश्यक बंदोबस्त करने का निर्देश दिया।

     

     

    शीर्ष अदालत ने आदेश दिया कि अंसारी को नौ जून से पहले गाजीपुर जेल में स्थानांतरित किया जाए और बिना किसी अवरोध के शोकसभा में शामिल होने की अनुमति दी जाए।

    पीठ ने कहा, ‘‘याचिकाकर्ता को 10 जून को शाम छह बजे गाजीपुर वापस ले जाया जाएगा और 11 जून तथा 12 जून को सुबह नौ बजे फिर से उनके घर ले जाया जाएगा और दोनों दिन अपने परिवार तथा करीबी रिश्तेदारों के साथ समय बिताने की अनुमति दी जाएगी।’’

    शीर्ष अदालत ने अब्बास अंसारी को 13 जून को कासगंज जेल वापस भेजने का निर्देश दिया।

     

     

     

    उत्तर प्रदेश की अतिरिक्त महाधिवक्ता (एएजी) गरिमा प्रसाद ने कहा कि अब्बास के खुद के कबूलनामे के हिसाब से उनके पिता की मृत्यु से संबंधित सभी रस्म पूरी कर ली गई हैं और अब कोई रस्म नहीं बची है।

    प्रसाद ने पीठ से अनुरोध किया कि आदेश में यह कहा जाए कि इसे मिसाल के तौर पर नहीं लिया जाएगा क्योंकि राज्य में एक लाख से अधिक कैदी हैं और अदालत में इस तरह के अनुरोधों की बाढ़ आ जाएगी।

     

     

     

    इस पर पीठ ने कहा, ‘‘कानून व्यवस्था से आपको निपटना है। हमें एक लाख लोगों को इस तरह की राहत देने में कोई आपत्ति नहीं है।’’

    मुख्तार अंसारी की 28 मार्च को उत्तर प्रदेश के बांदा में एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी।

    इससे पहले शीर्ष अदालत ने अब्बास अंसारी को अपने दिवंगत पिता के चालीसवें में ऑनलाइन तरीके से शामिल होने की अनुमति दी थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर:माधुरी दीक्षित के फैन पप्पू सरदार ने माधुरी का मनाया जन्मदिन , मतदाता जागरूकता के थीम पर जन्मदिन कों विशेष रूप से मनाया,विभिन्न माध्यमो से मतदान की अपील
    Next Article दूसरे दिन मंत्री आलमगीर आलम ईडी के सामने हुए पेश, 35 करोड़ बरामदगी मामले में पूछताछ

    Related Posts

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    May 26, 2026

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    May 25, 2026

    ईद-उल-जुहा को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    ब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में उम्मीदें

    शुभेंदु अधिकारी के ‘जनता दरबार’ में उमड़ी भारी भीड़

    राहुल गांधी: ‘जेन जी’ तोड़ेगा PM मोदी का अहंकार

    आत्मप्रेम व आत्मसम्मान: स्वस्थ जीवन का मूलमंत्र

    रिश्तों का धर्म अदालतें समझाएं? सामाजिक पतन का संकेत

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    ईद-उल-जुहा को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.