Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कविवर रवींद्रनाथ ठाकुर एवं सुमित्रानंदन पंत की जयंती मनी
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    कविवर रवींद्रनाथ ठाकुर एवं सुमित्रानंदन पंत की जयंती मनी

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कविवर रवींद्रनाथ ठाकुर एवं सुमित्रानंदन पंत की जयंती मनी
    कार्यक्रम में स्थानीय विद्वानों एवं साहित्यकारों ने 100% मतदान हेतु जनजागरण करने का निश्चय लिया

    साहित्य समिति, तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में छायावाद के चार स्तम्भों में से एक साहित्यकार सुमित्रा नन्दन पंत एवं विश्वविख्यात कवि रविन्द्रनाथ टैगोर की जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया । आज के कार्यक्रम में स्थानीय साहित्यकारों ने 100% मतदान के लिये जनता जनार्दन को शिक्षित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष श्री सुभाष चन्द्र मुनका तथा संचालन साहित्य-समिति की सदस्य श्रीमती निवेदिता श्रीवास्तव ने किया । इस अवसर पर स्वागत वक्तव्य तुलसी भवन के न्यासी श्री अरुण कुमार तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन साहित्य समिति के श्री वसंत जमशेदपुरी द्वारा किया गया ।
    कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती माता के साथ कवि द्वय के चित्रों पर पुष्पार्पण कर किया गया । तत्पश्चात् कार्यक्रम में श्रीमती डाॅ० वीणा पाण्डेय भारती के सरस्वती वंदना के बाद श्रीमती रीना सिन्हा ‘सलोनी’ द्वारा साहित्यकार सुमित्रानन्दन पंत तथा श्री राजेन्द्र साह ‘राज’ द्वारा कवि रविन्द्रनाथ टैगोर का साहित्यिक जीवन परिचय प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम के अगले सत्र में ‘काव्य कलश’ के अन्तर्गत उपस्थित शहर के ३४ नामचीन कवियों ने स्वरचित काव्य पाठ किया । जिनमें सर्वश्री / श्रीमती डाॅ० रागिनी भूषण , नीता सागर चौधरी, वीणा कुमारी नंदिनी, अजय प्रजापति, मंजु कुमारी, यमुना तिवारी ‘व्यथित’, अनिता निधि, शीतल प्र. दूबे, माधुरी मिश्रा, निर्मला राव, माधवी उपाध्याय, राजेन्द्र साह राज, डाॅ० वीणा पाण्डेय ‘भारती’, रीना सिन्हा, बलबिन्दर सिंह , सुरेश चन्द्र झा, प्रतिभा प्रसाद ‘कुमकुम’, रीना गुप्ता, भंजदेव देवेन्द्र कुमार ‘व्यथित’, ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र , कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’, रंदी सत्यनारायण राव , पूनम सिंह, शकुन्तला शर्मा, अनुराग अग्निहोत्री , जय प्रकाश पाण्डेय, अरविन्द कुमार तिवारी , डाॅ० संजय पाठक ‘सनेही’ , जितेश तिवारी तथा निवेदिता श्रीवास्तव प्रमुख रहे । जबकि संस्थान के मानद महासचिव डाॅ० प्रसेनजित तिवारी एवं साहित्य समिति के सचिव डाॅ० अजय कुमार ओझा की उपस्थिति सराहनीय रही । कार्यक्रम के अंत में सामुहिक राष्ट्रगान हुआ ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का वाराणसी में रोड शो, पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत
    Next Article विजयी संकल्प के साथ भाजपा ने जमशेदपुर लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों के लिए हाईटेक प्रचार रथ को किया रवाना, सांसद बिद्युत महतो ने कहा- जमशेदपुर के दिल में हैं मोदी, प्रचंड विजयी के साथ तीसरी बार पीएम बनेंगे नरेंद्र मोदी

    Related Posts

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    May 25, 2026

    टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर कोबरा मिलने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जाएगा

    May 24, 2026

    TMH के सामने 27 मई से अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान

    May 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर कोबरा मिलने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जाएगा

    TMH के सामने 27 मई से अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान

    परसुडीह में जमीन विवाद पर बवाल, ग्रामीणों ने निर्माणाधीन दीवार तोड़ी; इलाके में तनाव

    राम मंदिर में संपन्न हुआ तिरुपति बालाजी अन्न प्रसादम, 2800 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    कीनन स्टेडियम के पास महिला से पर्स स्नैचिंग, गिरकर हुई घायल

    कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुआ “शिकायत/निवारण कार्य दिवस

    श्री कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 7 श्रद्धालुओं का चयन, श्री शिव शक्ति परिवार ने किया सम्मानित

    रेल यात्री संघर्ष समिति जीएम का टाटानगर में विरोध करेगी : सरयू राय

    कांग्रेस सेवादल की जिला कार्यसमिति बैठक आयोजित, संगठन विस्तार और सेवा भावना पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.