Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरदार पटेल के प्रयासों की है दिलचस्प कहानी फिल्म-रजाकार
    Headlines सिनेमा

    सरदार पटेल के प्रयासों की है दिलचस्प कहानी फिल्म-रजाकार

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सरदार पटेल के प्रयासों की है दिलचस्प कहानी फिल्म-रजाकार
    आज़ादी के बाद एक रियासत ऐसी भी थी जिसे आजादी के बाद भारत में शामिल किया गया लेकिन इसके लिए की गई जद्दोजहद के बारे में लोग कम ही जानते हैं. उस रियासत का नाम था हैदराबाद जिससे जुड़ा खूनी इतिहास बड़े पर्दे पर साकार किया गया है फिल्म ‘रजाकार’ के रूप में.

     

     

    सरदार पटेल के नेतृत्व में हैदराबाद की रियासत को भारत में शामिल करने को लेकर जो खूनी संघर्ष हुआ, उसकी दास्तां को बड़े सशक्त अंदाज में ‘रजाकार’ में पेश किया गया है. आम लोगों की ख्वाहिशों को नजरअंदाज कर हैदराबाद को भारत में शामिल नहीं करने की जद्दोजहद के बीच मुस्लिम शासकों द्वारा अपने रजाकारों (निजी पुलिस) के हाथों हिंदुओं पर‌ किये जाने वाले अत्याचारों को जिस खूबसूरती से पर्दे पर पेश किया गया है कि देखने‌वालों की रूह तक कांप जाएगी. यह फिल्म आजादी के इतिहास के पन्ने को पलटते हुए भुला दिये गये इतिहास के जिसे अंश को पेश करती है, अंत में उसे फिल्म के रूप में देखना एक जबरदस्त अनुभव है.

     

     

    फिल्म में एंटरटेनमेंट के लिहाज से एक्शन सींस भी रोचक ढंग से पेश किए गए हैं. फिर चाहे वो रजाकारों द्वारा हिंदुओं पर‌ किये जाने वाले सीन्स हों, प्रतिकार स्वरूप खड़ी होने वाली जनता द्वारा किया जानेवाला पलटवार हो या फिर भारतीय सेना द्वारा हैदराबाद पर किया जानेवाला हमला हो, फिल्म में सब बड़ी खूबसूरती से संजोए गए हैं. फिल्म में कुछ कमियां में हैं, जिन पर अगर और थोड़ा ध्यान दिया जाता तो फिल्म और बेहतरीन हो सकती थी.

     

     

    फिल्म के एक्शन सीन्स को जिस मेहनत के साथ कोरियोग्राफ किया गया है. फ़िल्म की सिनेमाटोग्राफी भी देखने लायक है. वही बात अगर फिल्म के संगीत की करे तो वहां भी आप निराश नहीं होंगे. फिल्म के‌ मूड के हिसाब से काफी दमदार है. फिल्म में नजर आ रहे तमाम कलाकारों ने अपने किरदार के साथ न्याय किया है. राज अर्जुन, बॉबी सिम्हा, मकरंद देशपांडे, वेदिका, अनूसुया भारद्वाज, तेज सप्रू, इंद्रजा, सुब्बाराया शर्मा, अनुश्रिया त्रिपाठी सभी ने अपने‌-अपने किरदारों को बखूबी ढंग से निभाया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचुनाव प्रचार के अंतिम दिन गिरिराज सिंह के चुनाव प्रचार में कल पहुंचेंगे कई दिग्गज नेता बेगूसराय
    Next Article आईपीएल: चेन्नई सुपर किंग्स को गुजरात टाइटंस ने 35 रनों से हराया

    Related Posts

    रोहिणीबेड़ा में बाहरी लोगों पर अशांति फैलाने का आरोप, ग्रामीणों ने डीसी से की जांच की मांग

    May 25, 2026

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई सस्पेंड

    May 25, 2026

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई निलंबित

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रोहिणीबेड़ा में बाहरी लोगों पर अशांति फैलाने का आरोप, ग्रामीणों ने डीसी से की जांच की मांग

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई सस्पेंड

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई निलंबित

    पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है

    रामगढ़ बैटरी ब्लास्ट से घर में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

    टाटा लीज नवीकरण प्रस्ताव को सार्वजनिक करे जिला प्रशासन जमशेदपुर।

    रामगढ़ बरकाकाना रेलवे पुलिस ने टाटा जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18101 B -4 कोच से भारी मात्रा में गांजा किया बरामद

    शहर के जुबिली अम्यूजमेंट पार्क के समीप रविवार देर शाम दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया

    मायुराक्षी नदी से दिन-रात अवैध बालू खनन, सरकार को लाखों के राजस्व नुकसान की आशंका

    जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर कुंडहित थाना में आगंतुकों के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.