Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दुमका चुनावी दौरा में जा रहे बाबूलाल मरांडी का हेलीकाप्टर जमशेदपुर में किया गया इमरजेंसी लैंडिंग, बाल- बाल बचे बाबूलाल मरांडी
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    दुमका चुनावी दौरा में जा रहे बाबूलाल मरांडी का हेलीकाप्टर जमशेदपुर में किया गया इमरजेंसी लैंडिंग, बाल- बाल बचे बाबूलाल मरांडी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 9, 2024Updated:May 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दुमका चुनावी दौरा में जा रहे बाबूलाल मरांडी का हेलीकाप्टर जमशेदपुर में किया गया इमरजेंसी लैंडिंग, बाल- बाल बचे बाबूलाल मरांडी

    जमशेदपुर। मौसम खराब के कारण भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग सोनारी एयरपोर्ट पर गुरुवार को हुई।मरांडी खरसावां में जनसभा कर दुमका जा रहे थे, तभी मौसम खराब होने की वजह से उनके हेलीकॉप्टर को सोनारी में उतरना पड़ा।

    उनके हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग की सूचना पाकर भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल सिंह, धनबाद के प्रभारी अभय सिंह, हरेंद्र पांडे, बलवीर मंडल, अमर सिंह, अभय चौबे सहित अन्य नेता एयरपोर्ट पहुंचे।

     

    जमशेदपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, खराब मौसम बनी वजह, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के संग कई नेता एवं कार्यकर्ता पहुंचे सोनारी एयरपोर्ट, जाना कुशलक्षेम, शुक्रवार सुबह गंतव्य के लिए रवाना होंगे बाबूलाल मरांडी।

     

     

    जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के हेलिकॉप्टर की जमशेदपुर में आपातकालीन लैंडिंग हुई। गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी खरसावां में एक जनसभा को संबोधित करने के पश्चात हेलीकॉप्टर से दुमका जा रहे थे। हेलीकॉप्टर पर सवार बाबूलाल मरांडी के दुमका उड़ान भरने के साथ ही अचानक मौसम खराब हो गयी, जिस वजह से पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई। इसके बाद पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी को सुरक्षित तरीके से सोनारी एयरपोर्ट पर उतारा गया।

     

     

    इधर, बाबूलाल मरांडी के सोनारी एयरपोर्ट पर उतरने की खबर मिलने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के संग भाजपा जिला पदाधिकारी एवं पार्टी के अन्य वरीय नेतागण एवं कार्यकर्ता उनसे मिलने सोनारी एयरपोर्ट पहुंचे। जहां जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। इस दौरान सभी ने उनका कुशल क्षेम जानकर राहत की सांस ली। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं के संग संगठनात्मक चर्चा की। गुरुवार शाम तक हो रही बारिश और रौशनी कम होने की वजह से उनका हेलीकॉप्टर दुमका के लिए उड़ान नही भर सका। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी गुरुवार को रात्रि विश्राम जमशेदपुर में ही करेंगे। मौसम साफ रहने पर शुक्रवार सुबह वे हेलीकॉप्टर से गंतव्य के लिए प्रस्थान करेंगे।

     

     

     

    सोनारी एयरपोर्ट पर अभय सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, अनिल सिंह, नीरज सिंह, रीता मिश्रा, संजीव कुमार, संजीव सिन्हा, अनिल मोदी, मंजीत सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, हरेंद्र पांडेय, रश्मि भारद्वाज, नीलू झा, सतवीर सिंह सोमू, शशांक शेखर समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया में चलाया जनसंपर्क अभियान
    Next Article जमशेदपुर मे शहरवासियों कों उमस भरी गर्मी से राहत मिली

    Related Posts

    सरकारी अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर डीसी सख्त, सीएचसी गम्हरिया में खाली वार्ड देख जताई नाराजगी

    July 9, 2026

    आदित्यपुर में SIR अभियान की रफ्तार बढ़ाने मैदान में उतरे उपायुक्त, बोले- अफवाहों से बचें, हर पात्र मतदाता का होगा सत्यापन

    July 9, 2026

    कपाली में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल; पुलिस की तत्परता से बची जान

    July 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारतीय वायुसेना की बढ़ती ताकत: चीन को पछाड़कर विश्व में छठा स्थान

    ज्ञान का प्रकाशस्तंभ: नालंदा विश्वविद्यालय का गौरवशाली और दुखद इतिहास

    सरकारी अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर डीसी सख्त, सीएचसी गम्हरिया में खाली वार्ड देख जताई नाराजगी

    आदित्यपुर में SIR अभियान की रफ्तार बढ़ाने मैदान में उतरे उपायुक्त, बोले- अफवाहों से बचें, हर पात्र मतदाता का होगा सत्यापन

    कपाली में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल; पुलिस की तत्परता से बची जान

    टाटा पावर द्वारा डोमजुड़ी पंचायत को सीएसआर के तहत ब्लीचिंग पाउडर उपलब्ध

    जोड़ा-जेएसडब्ल्यू कंपनी के स्लरी पाइप योजना ने क्षेत्र के मुख्य सड़को को किया अवरूद्ध

    UCIL जादूगोड़ा की शर्मनाक लापरवाही: बिना नोटिस 10 होमगार्ड सड़क पर, “मेडिकल टेंर” के नाम पर 10 परिवारों की रोजी छीनी

    पांच साल बाद पुलिस के शिकंजे में आया फरार आरोपी, आत्महत्या के लिए उकसाने के चर्चित मामले में गिरफ्तारी

    BKMS कार्यालय में JLKM की नई जिला टीम का सम्मान, संगठन विस्तार और जनसेवा का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.