Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ठगबंधन सरकार का चरित्र, भ्रष्टाचार बढ़ाओ – भ्रष्टाचारी बचाओ : बाबूलाल मरांडी
    Breaking News Headlines झारखंड रांची राजनीति

    ठगबंधन सरकार का चरित्र, भ्रष्टाचार बढ़ाओ – भ्रष्टाचारी बचाओ : बाबूलाल मरांडी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ठगबंधन सरकार का चरित्र, भ्रष्टाचार बढ़ाओ – भ्रष्टाचारी बचाओ : बाबूलाल मरांडी
    रांची: भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया है. हरमू रोड स्थित मीडिया सेंटर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आरोप पत्र समिति के संयोजक सीपी सिंह, मीडिया प्रभारी शिव पूजन पाठक और मीडिया सह प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने आरोप पत्र के जरिए राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जमकर निशाना साधा है.

    आरोप पत्र में एक तरफ राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन की नाकामियों का जिक्र है, वहीं दूसरी तरफ मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने लाने की कोशिश की गई है.

     

     

    भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही सरकार – बाबूलाल

    आरोप पत्र जारी करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड की ठगबंधन सरकार का चरित्र भ्रष्टाचार बढ़ाओ और भ्रष्टाचारी बचाओ है. उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही है और उन्हें बचाने और बढ़ाने का काम कर रही है. भ्रष्टाचार का पैसा सत्ता में बैठे लोगों की तिजोरियों में पहुंच रहा है.

    उन्होंने हाल ही में मंत्री के निजी सचिव के नौकर के घर से बरामद करोड़ों रुपये का जिक्र करते हुए कहा कि इससे पता चलता है कि झारखंड में सत्ता में बैठे लोग किस तरह राज्य से लूटपाट और पैसा कमाने में लगे हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस आदिवासियों को कीड़े-मकौड़े समझती है. कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है.

     

     

     

    इस मौके पर विधायक सीपी सिंह ने कहा कि सरकार के लोगों पर नैरेटिव सेट किया जा रहा है. हेमंत सोरेन के इस्तीफा देने के बाद सत्ता संभालने वाले चंपाई सोरेन ने सदन में कहा था कि यह हेमंत सरकार पार्ट 2 होगी. यह सरकार वास्तव में भ्रष्टाचार का पार्ट 2 है और उससे भी आगे निकल गई है.

     

     

    भाजपा ने 28 पन्नों के आरोप पत्र में जहां हेमंत सरकार के भ्रष्टाचार का जिक्र किया है, वहीं हेमंत सरकार पार्ट 2 यानी चंपाई सरकार के कारनामों का भी जिक्र किया है. इस आरोप पत्र के जरिए भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार द्वारा किए गए वादों और उसकी हकीकत को जनता के सामने लाने की कोशिश की है. आरोप पत्र में पिछले 10 सालों में मोदी सरकार द्वारा झारखंड के लिए किए गए कार्यों की भी विस्तृत जानकारी दी गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJHARKHAND :मंत्री आलम के निजी सचिव संजीव लाल की पत्नी रीता लाल पहुंची ED ऑफिस, आमने-सामने बैठाकर की जा रही पूछताछ
    Next Article परसुडीह :हलुदबनी के राव कॉलोनी में महिला की हत्या से इलाके में फैला सनसनी

    Related Posts

    मायुराक्षी नदी से दिन-रात अवैध बालू खनन, सरकार को लाखों के राजस्व नुकसान की आशंका

    May 25, 2026

    जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर कुंडहित थाना में आगंतुकों के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था

    May 25, 2026

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मायुराक्षी नदी से दिन-रात अवैध बालू खनन, सरकार को लाखों के राजस्व नुकसान की आशंका

    जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर कुंडहित थाना में आगंतुकों के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर कोबरा मिलने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जाएगा

    TMH के सामने 27 मई से अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान

    परसुडीह में जमीन विवाद पर बवाल, ग्रामीणों ने निर्माणाधीन दीवार तोड़ी; इलाके में तनाव

    राम मंदिर में संपन्न हुआ तिरुपति बालाजी अन्न प्रसादम, 2800 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    कीनन स्टेडियम के पास महिला से पर्स स्नैचिंग, गिरकर हुई घायल

    कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुआ “शिकायत/निवारण कार्य दिवस

    श्री कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 7 श्रद्धालुओं का चयन, श्री शिव शक्ति परिवार ने किया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.