Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रियंका गांधी ने अडानी-अंबानी मामले में पीएम पर हमला, बोलीं- अरबपतियों को दे दी गई देश की संपत्ति
    Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति राष्ट्रीय

    प्रियंका गांधी ने अडानी-अंबानी मामले में पीएम पर हमला, बोलीं- अरबपतियों को दे दी गई देश की संपत्ति

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    प्रियंका गांधी ने अडानी-अंबानी मामले में पीएम पर हमला, बोलीं- अरबपतियों को दे दी गई देश की संपत्ति
    रायबरेली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को जनसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि अब वे पहले की तरह अडानी-अंबानी पर नहीं बोल रहे हैं. उन्होंने सवाल किया कि क्या कांग्रेस को काला धन मिल गया है?

     

    कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने इस बयान को लेकर नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा, पीएम मोदी ने पिछले कुछ दिनों में बहुत से स्पष्टीकरण दिया है. वह मेरे भाई को शहजादे कहते हैं, लेकिन वह खुद शहंशाह हैं. लोग देख रहे हैं कि देश की सारी संपत्ति कुछ अरबपतियों को दी जा रही है. इसलिए वे स्पष्टीकरण दे रहे हैं. एयरपोर्ट, रोड, कोयला खदान, सब कुछ उन्हें दे दिया गया.

     

     

    पीएम मोदी का असली चेहरा सामने आ गया

    प्रियंका ने कहा कि प्रधानमंत्री का असली चेहरा सामने आ गया है, इसलिए अब वह इस तरह के बयान दे रहे हैं. उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री हमारे घोषणापत्र को पसंद नहीं करते क्यों कि हमारे घोषणापत्र में काम करने की बात की गई है. हमने बताया है कि युवाओं और महिलाओं के लिए क्या करेंगे. महंगाई कम करेंगे और देश की संपत्ति लोगों को लौटाएंगे. यही वजह है कि शुरुआत से ही पीएम हमारे घोषणापत्र पर हमले कर रहे हैं. चुनाव के असली मुद्दे कौन से हैं? बेरोजगारी, महंगाई, महिलाओं का उत्पीडऩ, लोगों के संघर्ष, किसानों की समस्या ये सब वो मुद्दे हैं, जिनके लिए हम लड़ रहे हैं.

     

     

    सैम पितोद्रा के बयान पर बेकार की बात बताते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी इसी तरह के बेकार के मुद्दों पर फुलटॉस खेल सकते हैं. मैं उन्हें बेरोजगारी, महंगाई, महिलाओं के उत्पीडऩ जैसे मामलों पर फुलटॉस खेलने की चुनौती देती हूं. बता दें कि तेलंगाना में जनसभा के दौरान नरेंद्र मोदी ने कहा, कांग्रेस के शहजादे पिछले 5 साल से सुबह उठते ही माला जपना शुरू कर देते हैं. पांच उद्योगपति-पांच उद्योगपति, फिर धीरे-धीरे कहने लगे अंबानी-अडाणी, लेकिन जबसे चुनाव घोषित हुआ है अंबानी-अडानी को गाली देना बंद कर दिया. मैं आज पूछना चाहता हूं. शहजादे घोषित करें, चुनाव में कितना काला धन लिया है. टेम्पो भरकर कितना काला धन पाया है. आपने अंबानी-अडानी को गाली देना बंद कर दिया. कितना काला धन पाया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमनिका बत्रा ने विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर मौजूद मान्यु को हराया
    Next Article सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल और केंद्र सरकार को दी नसीहत कहा- अदालत है राजनीति का अखाड़ा नहीं

    Related Posts

    तीन लाख में बिक कर भारत पाकिस्तान बॉर्डर के पास पहुंच गई सिमडेगा की बेटी, सिमडेगा पुलिस ने किया रेस्क्यू

    May 25, 2026

    भीषण गर्मी को लेकर जमशेदपुर पुलिस सतर्क, यातायात कर्मियों को दिया गया इलेक्ट्रोल पाउडर

    May 25, 2026

    ग्राम प्रेन्योर” कार्यक्रम में युवाओं को मिला उद्यमिता का मंत्र

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तीन लाख में बिक कर भारत पाकिस्तान बॉर्डर के पास पहुंच गई सिमडेगा की बेटी, सिमडेगा पुलिस ने किया रेस्क्यू

    भीषण गर्मी को लेकर जमशेदपुर पुलिस सतर्क, यातायात कर्मियों को दिया गया इलेक्ट्रोल पाउडर

    ग्राम प्रेन्योर” कार्यक्रम में युवाओं को मिला उद्यमिता का मंत्र

    सरायकेला में बैंक मैनेजर से 50 हजार की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

    बारीडीह के 8 वर्षीय आदित्य राज ने मॉडलिंग में हासिल किया दूसरा स्थान, अंतरराष्ट्रीय मंच पर जमशेदपुर का बढ़ाया मान

    बकरीद को लेकर झामुमो ने जिला प्रशासन से की विशेष तैयारियों की मांग, सौंपा मांग पत्र

    जमशेदपुर साकची थाना पुलिस ने चोरी की पांच बाइक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

    रोहिणीबेड़ा में बाहरी लोगों पर अशांति फैलाने का आरोप, ग्रामीणों ने डीसी से की जांच की मांग

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई सस्पेंड

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई निलंबित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.