Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मनिका बत्रा ने विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर मौजूद मान्यु को हराया
    Headlines राष्ट्रीय

    मनिका बत्रा ने विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर मौजूद मान्यु को हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मनिका बत्रा ने विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर मौजूद मान्यु को हराया
    नई दिल्ली. पेरिस ओलंपिक से पहले भारत की स्टार महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी ने सऊदी स्मैश टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया।

     

    मनिका बत्रा ने इस दौरान विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज चीन की वांग मान्यु को हराकर अपने सिंगल्स करियर की सबसे बड़ी जीत के साथ प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। विश्व रैंकिंग में 39वें स्थान पर काबिज मनिका ने चीन की दूसरी वरीय खिलाड़ी के खिलाफ 37 मिनट तक चले मुकाबले को 6-11, 11-5, 11-7, 12-10 से अपने नाम किया।

     

     

    मनिका टोक्यो ओलंपिक टीम की स्वर्ण पदक विजेता और 2021 विश्व चैंपियन के खिलाफ शुरुआती गेम हार गईं, लेकिन उन्होंने अगले दो गेम जीत कर वापसी की और फिर चौथे गेम में शानदार जज्बा दिखाते हुए चीन की खिलाड़ी को पछाड़कर मुकाबला अपने नाम किया। गैर वरीयता प्राप्त मनिका ने रविवार को रोमानिया की एंड्रिया ड्रैगोमैन को हराया था। वह मंगलवार को अंतिम 16 दौर में जर्मनी की 14वीं रैंकिंग की खिलाड़ी नीना मित्तेलहम से भिड़ेंगी।

     

     

    भारत की 28 साल की इस खिलाड़ी ने कहा, यह मेरे सिंगल्स करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि है। मैं वास्तव में खुश हूं कि मैंने उसके खिलाफ जीत हासिल की। मैं अपने कोच अमन बाल्गु और अपने प्रशिक्षकों के साथ कड़ी मेहनत कर रही हूं। आपको ऐसा कुछ हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करते रहना होगा। मुझ पर विश्वास करने के लिए आप सभी का धन्यवाद। मैं अपने अगले मैच में इस जज्बे को बरकरार रखूंगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएअर इंडिया एक्सप्रेस का बड़ा एक्शन, ‘सिक लीव’ पर गए 25 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
    Next Article प्रियंका गांधी ने अडानी-अंबानी मामले में पीएम पर हमला, बोलीं- अरबपतियों को दे दी गई देश की संपत्ति

    Related Posts

    जमशेदपुर में बदला मौसम का मिजाज, कई दिनों बाद हुई झमाझम बारिश से लोगों ने ली राहत की सांस

    May 25, 2026

    भाजपा ने पूर्वी सिंहभूम के लिए दिनेश कुमार को बनाया जिला प्रभारी

    May 25, 2026

    वर्ल्ड थायरॉइड डे : एग्रीको ग्राउंड में एसआरके कमलेश ने लगाया (TSH) थायरॉइड जांच शिविर 

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूसील कॉलोनी सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेका कर्मियों ने मूलभूत सुविधाओं और बकाया भुगतान को लेकर जताई नाराजगी

    आरकेएफएल प्लांट पांच रहा रामकृष्णा क्रिकेट लीग-सीजन 6 का विजेता

    झारखंड ग्रामीण बैंक के कांड्रा शाखा प्रबंधक से रंगदारी मांगने का आरोपी मानगो बस स्टैंड से गिरफ्तार

    विधायक संजीव सरदार के पहल पर हल्दीपोखर पश्चिम में लगा 2 नया ट्रांसफार्मर, हज़ारो लोगो को मिलेगी राहत

    सरायकेला में शराब दुकानों पर बढ़ता बवाल, गम्हरिया सरकारी शराब दुकान में देर रात तोड़फोड़, लाइसेंस और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    जमशेदपुर में बदला मौसम का मिजाज, कई दिनों बाद हुई झमाझम बारिश से लोगों ने ली राहत की सांस

    भाजपा ने पूर्वी सिंहभूम के लिए दिनेश कुमार को बनाया जिला प्रभारी

    वर्ल्ड थायरॉइड डे : एग्रीको ग्राउंड में एसआरके कमलेश ने लगाया (TSH) थायरॉइड जांच शिविर 

    सीबीएसई पाठ्यक्रम में मैथिली भाषा शामिल होने पर खुशी, प्रमोद मिश्रा ने जताया आभार

    तीन लाख में बिक कर भारत पाकिस्तान बॉर्डर के पास पहुंच गई सिमडेगा की बेटी, सिमडेगा पुलिस ने किया रेस्क्यू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.