Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने हंटरगंज के कई गांव में चलाया जनसंपर्क अभियान
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने हंटरगंज के कई गांव में चलाया जनसंपर्क अभियान

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने हंटरगंज के कई गांव में चलाया जनसंपर्क अभियान

    चतरा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी श्री कालीचरण सिंह ने आज हंटरगंज प्रखंड के काशी केवाल, एटमी, औरु बाजार, गेरुआ, बड़ही बिगहा, लोसमही, लेंजवा, सलैया, करमा, मार्क्सवादी नगर, सोनपुर बिगहा, बलनिया, पाण्डेपुरा, दलकोमा, गेंजना, नावाडीह, खरहि, भोक्ताडीह, बलूरी पंचायत के चौखडा,डॉटम, बलूरीगावं में डोर टू डोर कैपैन कर स्थानीय लोगों से उनका समर्थन और आशीर्वाद मांगा I जनसंपर्क कार्यक्रम में कालीचरण सिंह के साथ कार्यक्रम में साहू समाज के प्रखंड अध्यक्ष इंद्रदेव प्रसाद , श्री समरेश , श्री सरदार बलवंत सिंह , श्री सरदार मनोज सिंह , श्री प्रकाश सिंह , श्री कमलेश पासवान, श्री सतन पासवान जी, मो० कलाम , श्रीमती सचिता लाल , श्रीमती शोभा देवी , श्री सूर्य देव यादव श्री कृष्णा यादव , जावेद अंसारी , गुलशन अंसारी , श्री अमित यादव , मुखिया श्री योगेंद्र यादव , मुखिया श्री प्रभु भुईयाँ , श्री सुबोध सिंह जी, श्री बसंत सिंह , श्रीमती आरती देवी, श्रीमती देवन्ती सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए I सघन जनसंपर्क अभियान के दौरान जनता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी श्री कालीचरण सिंह ने कांग्रेस व इंडी गठबंधन के तमाम सहयोगियों की कड़ी आलोचना की और कहा कि विपक्ष नोट के बदले वोट का खेल खुलेआम खेल रही है। एक ओर देश के यशस्वी पीएम श्री नरेंद्र मोदी देश के विकास के लिए हर पल पसीना बहा रहे हैं, तो दूसरी ओर कांग्रेस जहां कहीं सत्ता में है, वहां देश को लूटने का काम लगातार कर रही है। उसका ताजा उदाहरण झारखंड बड़ी संख्या में रुपये की ब्रामदगी है!उन्होंने कहा कि जिसने दशकों-दशक देश को लूटा है। गरीबों, किसानों व महिलाओं को न्याय का वादा कर उनको ठगने का काम किया है। देश के गरीबों का पैसा लूटा है। देश को कांग्रेस ने एक पर एक घोटाले कर आर्थिक तौर पर पंगू बना दिया। आज पीएम मोदी उसे पटरी पर लाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। कालीचरण सिंह ने कहा कि दो दिन पहले प्रधानमंत्री झामुमो-कांग्रेस के जिस लूट मॉडल की बात कर रहे थे, उसे इन रुपयों ने सत्यापित कर दिया है। झारखंड में इंडिया गठबंधन ने गरीबों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों की हक मारकर लूटे हुए इन्हीं पैसों से चुनाव लड़कर सत्ता पाने की कोशिश में कर रही है। कांग्रेस एवं अन्य दलों के पास आज कोई मुद्दा नहीं है इसलिए बेमतलब की बात कर लोगों को भ्रमित कर रहे है। भाजपा सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास लेकर चल रही है। चाहे वह अल्पसंख्यक हो, अनुसूचित जाति या जनजाति हो या फिर पिछड़ा और अतिपिछड़ा या सामान्य वर्ग। भाजपा सबका कल्याण चाहती है और सबों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं भी चला रही है। एनडीए की सोच सबको साथ लेकर चलने की है। जाति और धर्म के नाम पर राजनीति करने वाले कांग्रेस एवं अन्य दल के लोग भाजपा की लोकप्रियता से इस कदर घबरा गये हैं कि आज अनर्गल बयानबाजी कर अपना जनाधार बढ़ाने की असफल कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस और राजद कोई भी हथकंडा अपना लें, लेकिन 2024 में इन पार्टियों को निराशा ही हाथ लगेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविनित चौधरी अपने मामा से प्रेरित होकर आज पहली बार सिंगल डोनर प्लेटलेट्स का दान किया
    Next Article बिरसा विकास समिति की संरक्षक आरती राजा पीटर ने अड़की प्रखंड का दौरा कर अर्जुन मुंडा के पक्ष में मांगा वोट

    Related Posts

    गोविंदपुर जलापूर्ति योजना ठप, 48 घंटे से 22 हजार परिवारों पर पेयजल संकट; सड़क पर उतरे ग्रामीण

    May 26, 2026

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    May 26, 2026

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोविंदपुर जलापूर्ति योजना ठप, 48 घंटे से 22 हजार परिवारों पर पेयजल संकट; सड़क पर उतरे ग्रामीण

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    ब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में उम्मीदें

    शुभेंदु अधिकारी के ‘जनता दरबार’ में उमड़ी भारी भीड़

    राहुल गांधी: ‘जेन जी’ तोड़ेगा PM मोदी का अहंकार

    आत्मप्रेम व आत्मसम्मान: स्वस्थ जीवन का मूलमंत्र

    रिश्तों का धर्म अदालतें समझाएं? सामाजिक पतन का संकेत

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.