Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रांची :ग्रामीण विकास विभाग संजीव लाल के दफ्तर में पहुंची ईडी की टीम, तलाशी जारी
    Breaking News Headlines झारखंड रांची

    रांची :ग्रामीण विकास विभाग संजीव लाल के दफ्तर में पहुंची ईडी की टीम, तलाशी जारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    रांची :ग्रामीण विकास विभाग संजीव लाल के दफ्तर में पहुंची ईडी की टीम, तलाशी जारी
    रांची: 6 मई को ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम के सरकारी ओएसडी संजीव लाल के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान करोड़ों रुपये जब्त करने के बाद ईडी की टीम ने आज फिर बड़ी कार्रवाई की है. जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम संजीव लाल को लेकर ग्रामीण विकास विभाग के दफ्तर में पहुंची है. जहां मंत्री आलमगीर आलम के आप्त सचिव संजीव कुमार लाल के प्रोजेक्ट भवन स्थित सरकारी चैम्बर की तलाशी ली जा रही है.

     

     

    ईडी की कार्रवाई में मंत्री के आप्त सचिव संजीव लाल के दफ्तर के कागजात को खंगाल रही है. कार्यालय के अन्य कर्मियों को बाहर निकलने की अनुमति नहीं है. बंद कमरे में पूछताछ हो रही है. ईडी के डिप्टी डायरेक्टर कपिल राज भी प्रोजेक्ट भवन पहुंचे और कुछ देर बाद वहां से निकल गए. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक संजीव लाल के प्रोजेक्ट भवन स्थित दफ्तर के ड्रावर से करीब 2 लाख कैश मिला है. बहुत सारे कागजात भी ईडी की टीम ने जब्त किए हैं.

     

     

    आपको बता दें कि ग्रामीण विकास विभाग का एक दफ्तर प्रोजेक्ट भवन में हैं, जहां मंत्री बैठते हैं. जबकि दूसरा दफ्तर एपीपी बिल्डिंग में है. इस दफ्तर में विभागीय सचिव और अन्य अधिकारी, कर्मचारी काम करते हैं. ईडी की इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे के साथ-साथ राजनीतिक गलियारे में खलबली मच गयी है.

     

     

    आपको बता दें कि 6 मई को छापेमारी के दौरान मंत्री आलमगीर आलम के ओएसडी संजीव लाल के घर से करीब 10 लाख रु. और उनके नौकर के घर से 32.20 करोड़ रु. बरामद हुए थे. उसी दिन नेक्सस से जुड़े एक शख्स के ठिकाने से 2.93 करोड़ रु. भी मिले थे.

    इस कार्रवाई के अगले दिन यानी 7 मई को भी ईडी ने कई जगहों पर छापेमारी की थी. फिलहाल संजीव लाल और उनके नौकर जहांगीर आलम को ईडी ने रिमांड पर ले रखा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर :आग पर राजनीति ,भाजपा और इंडी गठबंधन आमने सामने
    Next Article अपहरण मामले में JDS नेता एचडी रेवन्ना को 14 मई तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    Related Posts

    यूसील कॉलोनी में आंधी से टूटा क्वार्टर का छज्जा, त्वरित मरम्मत से कर्मियों को राहत; जर्जर सड़कों पर फूटा लोगों का गुस्सा

    May 26, 2026

    अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, दो लौह अयस्क वाहन के साथ 22,500 घन फिट अवैध बालू जप्त

    May 26, 2026

    Project ‘Device’ के तहत नीमडीह थाना पुलिस ने बरामद किए 5 गुम मोबाइल

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूसील कॉलोनी में आंधी से टूटा क्वार्टर का छज्जा, त्वरित मरम्मत से कर्मियों को राहत; जर्जर सड़कों पर फूटा लोगों का गुस्सा

    अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, दो लौह अयस्क वाहन के साथ 22,500 घन फिट अवैध बालू जप्त

    बड़बिल- सार्वजनिक स्थल पर शराब सेवन के पाबंदी की धज्जियां उड़ाई जा रही

    Project ‘Device’ के तहत नीमडीह थाना पुलिस ने बरामद किए 5 गुम मोबाइल

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर झारखंड के विकास का आह्वान

    एक्सएलआरआई और एडविया IOCM ने एआई युग में मानव-केंद्रित नेतृत्व विकास हेतु सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    राहुल दुबे गैंग पर रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार-कारतूस बरामद

    धनबाद ACB की बड़ी कार्रवाई: बालीडीह थाना का ASI ₹5,000 रिश्वत लेते गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.