Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र : ईवीएम में छेड़छाड़ के लिए मांगे 2.5 करोड़ रुपये, पुलिस ने सेना के जवान को किया गिरफ्तार
    Headlines

    महाराष्ट्र : ईवीएम में छेड़छाड़ के लिए मांगे 2.5 करोड़ रुपये, पुलिस ने सेना के जवान को किया गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    महाराष्ट्र : ईवीएम में छेड़छाड़ के लिए मांगे 2.5 करोड़ रुपये, पुलिस ने सेना के जवान को किया गिरफ्तार
    मुंबई. महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर शहर में पुलिस ने ईवीएम में छेड़छाड़ करने के लिए शिवसेना (यूबीटी) नेता अंबादास दानवे से 2.5 करोड़ रुपये मांगने के आरोप में सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य विधान परिषद में विपक्ष के नेता दानवे ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज करायी थी कि आरोपी मारुती धाकने ने एक चिप के जरिए ईवीएम में छेड़छाड़ करने का दावा करके उनसे कथित तौर पर पैसे मांगे थे.

     

     

    दानवे ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी ने दावा किया था कि इस चिप से किसी खास उम्मीदवार को अधिक वोट पाने में मदद मिल सकती है. पुलिस के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब 4 बजे आरोपी ने यहां एक बस स्टैंड के पास एक होटल में शिवसेना (यूबीटी) के नेता अंबादास के छोटे भाई राजेंद्र दानवे से मुलाकात की. अधिकारी ने बताया कि जवान ने उनसे 2.5 करोड़ रुपये मांगे और बातचीत के बाद 1.5 करोड़ रुपये में सौदा तय हुआ.

     

     

    अंबादास दानवे द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना के आधार पर सादे कपड़ों में पुलिस की एक टीम को भेजा गया और आरोपी को राजेंद्र दानवे से एक लाख रुपये लेते वक्त रंगे हाथ पकड़ लिया गया. पुलिस आयुक्त मनोज लोहिया ने बताया, आरोपी पर काफी कर्ज है. उसने अपना कर्ज उतारने के लिए यह चाल चली.

     

    वह ईवीएम के बारे में कुछ नहीं जानता. हमने उसे गिरफ्तार कर लिया है और क्रांति चौक पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया है. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और 511 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में पाथर्डी का रहने वाला है और वह जम्मू कश्मीर के उधमपुर में तैनात था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleUP : मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को बीएसपी के सभी पदों से हटाया, ट्विट कर दी जानकारी
    Next Article साकची :वॉल पेंटिंग पर भड़के बहरगोड़ा विधायक समीर मोहंती

    Related Posts

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    May 26, 2026

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    May 26, 2026

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में सोलर बैटरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास, 31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर विकास का आह्वान

    उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

    अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.