Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » UP : मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को बीएसपी के सभी पदों से हटाया, ट्विट कर दी जानकारी
    Headlines राजनीति

    UP : मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को बीएसपी के सभी पदों से हटाया, ट्विट कर दी जानकारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    UP : मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को बीएसपी के सभी पदों से हटाया, ट्विट कर दी जानकारी
    लखनऊ. यूपी में लगातार टिकटों को बदल रहीं बसपा प्रमुख मायावती ने एक और चौकाने वाला फैसला लिया है. पूर्व सीएम मायावती ने अपने भतीजा आकाश आनंद को बहुजन समाज पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है. आकाश आनंद, मायावती के राजनैतिक उत्तराधिकारी घोषित किए जाने के बाद पार्टी के नेशनल कोआर्डिनेटर बनाए गए थे. लेकिन अपने मंगलवार को फैसले में मायावती ने अपने सभी फैसलों को वापस ले लिया. आकाश आनंद को हटाते हुए उन्होंने पार्टी के सारे कमान खुद संभाल लिए हैं.

     

     

    यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने ट्वीटर पर पोस्ट में जानकारी देते हुए कहा कि आकाश आनंद अभी अपरिपक्व हैं जिसकी वजह से बाबा साहेब का मूवमेंट आगे ले जाने की जिम्मेदारियों से अलग किया जा रहा है. उनके पिता आनंद कुमार, पूर्व की भांति पार्टी की जिम्मेदारियों को संभालते रहेंगे.

     

     

     

    मायावती ने ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट किया: विदित है कि बीएसपी एक पार्टी के साथ ही बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान तथा सामाजिक परिवर्तन का भी मूवमेन्ट है जिसके लिए कांशीराम जी व मैंने खुद भी अपनी पूरी जि़न्दगी समर्पित की है और इसे गति देने के लिए नई पीढ़ी को भी तैयार किया जा रहा है. इसी क्रम में पार्टी में अन्य लोगों को आगे बढ़ाने के साथ ही, आकाश आनन्द को नेशनल कोओर्डिनेटर व अपना उत्तराधिकारी घोषित किया, किन्तु पार्टी व मूवमेन्ट के व्यापक हित में पूर्ण परिपक्वता आने तक अभी उन्हें इन दोनों अहम जिम्मेदारियों से अलग किया जा रहा है.

     

     

    जबकि इनके पिता आनन्द कुमार पार्टी व मूवमेन्ट में अपनी जिम्मेदारी पहले की तरह ही निभाते रहेंगे. अत: बीएसपी का नेतृत्व पार्टी व मूवमेन्ट के हित में एवं बाबा साहेब डा. अम्बेडकर के कारवाँ को आगे बढ़ाने में हर प्रकार का त्याग व कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटने वाला है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJAMSHEDPUR :25 मई को होने वाले मतदान को लेकर उपायुक्त अनन्य मित्तल ने पूरी टीम के साथ कोऑपरेटिव कॉलेज और एलबीएसएम कॉलेज का निरीक्षण किया
    Next Article महाराष्ट्र : ईवीएम में छेड़छाड़ के लिए मांगे 2.5 करोड़ रुपये, पुलिस ने सेना के जवान को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Leon Casino bietet über 10.000 Spiele von mehr als 150 Providern

    Uitbetalingen en verificatie bij MOI Casino met 30x inlegvoorwaarde

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.