Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिरसानगर को शानदार कालोनी बनाएंगे: सरयू राय
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    बिरसानगर को शानदार कालोनी बनाएंगे: सरयू राय

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बिरसानगर को शानदार कालोनी बनाएंगे: सरयू राय

    क्रॉसर
    आचार संहिता खत्म होने के बाद छोटी सड़कें बनाई जाएंगी

    बिरसा नगर की जमीन ऊंची नीची होने से पानी घरों में घुसता है

    चुनाव आचार संहिता खत्म होते ही समेकित नाली विकास योजना शुरू करेंगे

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के विधायक श्री सरयू राय ने कहा है कि बिरसानगर में जल निकासी सबसे बड़ी समस्या है। ऊँची नीची जमीन पर बसे बिरसानगर में अब तक जो भी नालियाँ बनी हैं वो घरों के पानी को बाहर निकालने में सफल नहीं हो पा रही हैं। बरसात के दिनों में निचले और गहरे स्थानों पर जल जमाव हो जाता है। पानी का प्रवाह नालियों से नहीं होकर घरों में प्रवेश कर जाता है।

    उन्होंने बिरसा नगर में समेकित नाली विकास योजना का कार्यान्वयन करने का आश्वासन वहाँ के नागरिकों को दिया है और कहा कि चुनाव आचार संहिता समाप्त होते ही इसका प्रस्ताव जमशेदपुर अक्षेस और जिला प्रशासन को देंगे।

     

     

    आज सुबह 7 से लेकर 10 बजे तक श्री राय ने बिरसा नगर में विभिन्न क्षेत्रों का पैदल भ्रमण किया, लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

    बिरसानगर के प्रायः सभी मुख्य सड़कें कालीकृत हो चुकी हैं। बाकी में काम चल रहा है। अब केवल छोटी सड़कें और गलियाँ रह गयी हैं, जिनका निर्माण आचार संहिता खत्म होने के बाद आरंभ होगा।

    बिरसानगर के सभी क्षेत्रों के लोगों ने सड़कें बनाने के लिए श्री राय का फूल माला से स्वागत किया और घरों से निकलकर खुशी जाहिर की। विधायक श्री राय ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे बिरसानगर को न केवल जमशेदपुर का बल्कि झारखंड का सबसे सुंदर और आदर्श काॅलोनी बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए सरकार से पर्याप्त निधि की स्वीकृति के लिए भी वे सक्रिय हैं।

     

     

    श्री राय ने बिरसानगर में बन रहे पीएम आवास क्षेत्र का भी भ्रमण किया और पाया कि काम की गति काफी धीमा है। ईंटे एवं अन्य भवन सामग्रियों की गुणवत्ता सुधारने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पीएम आवास का निर्माण हो जाने के बाद जल निकासी यहाँ की सबसे बड़ी समस्या बन जाएगी। पीएम आवास के कई खंड ऊँचाई पर बन गये हैं जबकि कई खंड नीचे गहराई में बने हैं। उन्होंने कहा कि पीएम आवास की प्रगति की समीक्षा के लिए वे नगर विकास विभाग, जमशेदपुर अक्षेस और जुडको जैसी संस्थाओं को चार जून के बाद विधानसभा समिति में हाजिर कराएंगे और योजना की समीक्षा करेंगे।

     

     

     

    भ्रमण के दौरान मुख्य रूप से विधायक सरयू राय के निजी सचिव सुधीर सिंह, भाजमो के जिला मंत्री विकास गुप्ता जी, प्रकाश कोया, अमित शर्मा, शंकर कर्मकार, महेश तिवारी, एस एन मिश्रा, नांदिता गगराई, रेखा महानंदी,राजेन कुजूर, मोनि नाग, सरस्वती खमरी,भानु देवी, हैपी सिंह, खोखन बनर्जी, डाo गोपी नाथ परिडा, दिलिप साव, जितन मिंज के साथ ही सैकड़ों स्थानीय निवासी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुमला में राहुल गांधी का वादा ‘महिलाओं के खाते में कांग्रेस डालेगी एक लाख रुपए सलाना ‘
    Next Article मोदी सरकार, बीजेपी और आरएसएस की भय, नफरत और विभाजन की विचारधारा: धर्मेंद्र सोनकर

    Related Posts

    राजनीति में विरोध हो, चरित्र हनन नहीं लोकतंत्र की मर्यादा सबसे ऊपर

    July 15, 2026

    दानापुर में होटल पर छापेमारी, संगठित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; तीन नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, कई गिरफ्तार

    July 15, 2026

    आज का राशिफल जानें आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजनीति में विरोध हो, चरित्र हनन नहीं लोकतंत्र की मर्यादा सबसे ऊपर

    दानापुर में होटल पर छापेमारी, संगठित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; तीन नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, कई गिरफ्तार

    आज का राशिफल जानें आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक को श्रद्धांजलि

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक का अवसान

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक का अवसान

    गोवंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य बीमा के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले 12 शातिर गिरफ्तार

    लुटता अंतिम जन: डिजिटल भारत की अधूरी सुरक्षा का कड़वा सच

    चढ़ावे में हेराफेरी: आस्था के धन पर सवाल, पारदर्शी व्यवस्था की जरूरत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.