Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राहुल गांधी का आज झारखंड दौरा ,चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    राहुल गांधी का आज झारखंड दौरा ,चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राहुल गांधी का आज झारखंड दौरा ,चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित
    रांचीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज झारखंड दौरे पर आएंगे. वो यहां दो चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. ये दोनों सभा गुमला और चाईबासा होगी. राहुल गांधी के दौरे को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. उनके दौरे को लेकर पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है.

     

     

    बता दें कि झारखंड में चुनावी प्रचार ने अब जोर पकड़ लिया है. पीएम मोदी के बाद अब कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी झारखंड दौरे पर आ रहे हैं. वो आज इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के लिए लोगों से वोट की अपील करेंगे. राहुल गांधी की दोनों सभा चाईबासा और गुमला में होगी. यहीं से वो खूंटी प्रत्याशी के लिए भी समर्थन की अपील करेंगे.

     

     

     

    पहले राहुल गांधी चाईबासा पहुंचेंगे. यहां टाटा कॉलेज मैदान में उनकी सभा होगी. यहां से वो इंडिया गठबंधन की सिंहभूम प्रत्याशी जेएमएम की जोबा मांझी के लिए वोट मांगेंगे. चाईबासा में उनके दौरे को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है. इंडिया गठबंधन के तमाम दल के नेता जोर शोर तैयारी में जुटे हैं. भारी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है. राहुल गांधी यहां 11 बजकर 30 मिनट के आसपास पहुंचेंगे.

    चाईबासा के बाद दिन में दो बजे के आसपास राहुल गांधी गुमला पहुंचेंगे. यहां बसिया के कोनबीर में उनकी सभा होगी. यहां से वो लोहरदगा और खूंटी प्रत्याशी के लिए समर्थन की अपील करेंगे. बता दें कि लोहरदगा से सुखदेव प्रत्याशी हैं, जबकि खूंटी से कालीचरण मुंडा कांग्रेस के प्रत्याशी हैं. दोनों प्रत्याशियों के लिए वो यहां से वोट मांगेंगे.

     

     

     

    कोनबीर में काफी संख्या में लोगों के पहुंचने के संभावना है. आसपास के जिले से भी लोग राहुल गांधी को सुनने पहुंचेंगे. सिमडेगा, खूंटी, लोहरदगा और रांची से हजारों की संख्या में लोग पहुंचेंगे. इस बाबत प्रदेश स्तर पर भी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. बता दें कि सिमडेगा के कोलेबिरा से भी हजारों की संख्या में लोग वहां पहुंचेंगे. कोनबीर सिमडेगा जिले के सीमांत क्षेत्र से सटा हुआ क्षेत्र है. यही कारण है कि गुमला जिले के साथ-साथ कोलेबिरा विधानसभा में भी राहुल के आगमन पर कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी के नेतृत्व में वृहत तैयारी की गई है.

    कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने ग्रामीणों से संवाद कर राहुल गांधी की सभा में बड़ी संख्या में पहुंचने की बात कही है. विधायक ने कहा कि राहुल गांधी को सुनने के लिए हजारों हजार की संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण विभिन्न वाहनों के माध्यम से कोनबीर पहुंचेंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी के बीते 10 वर्षों के कार्यकाल में कोई भी विकास कार्य नहीं हुए हैं. महज 10 वर्ष में बीजेपी ने बस जुमलेबाजी की सरकार चलाई है. उन्होंने कहा कि कोलेबिरा सहित अन्य क्षेत्रों के लोग राहुल गांधी को भावी प्रधानमंत्री के रूप में देखते हैं. यही कारण है कि बड़ी संख्या में उनको देखने और सुनने के लिए लोग कोनबीर पहुंचेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबर्मामाइंस मगदम छठ घाट में दो दिवसीय अखंड अष्टयाम का आयोजन
    Next Article J&K : कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के टॉप कमांडर समेत तीन आतंकी ढेर

    Related Posts

    रथयात्रा 2026: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    July 15, 2026

    लोकतांत्रिक मूल्यों का अवमूल्यन: विरोध की मर्यादा पर आनंद सिंह का विश्लेषण

    July 15, 2026

    जगन्नाथ की रथयात्रा: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    July 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रथयात्रा 2026: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    लोकतांत्रिक मूल्यों का अवमूल्यन: विरोध की मर्यादा पर आनंद सिंह का विश्लेषण

    जगन्नाथ की रथयात्रा: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    लोकतंत्र में विरोध की मर्यादा: सरयू राय प्रकरण ने उठाए गंभीर सवाल

    ओशिवरा इलाके में एक हत्या: पुलिस ने एक घंटे में आरोपी को दबोचा

    बिरसानगर थाना में शांति समिति की बैठक, कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत पुलिस-जन संवाद पर जोर

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    जमशेदपुर पूर्वी में स्ट्रीट लाइट, सफाई और बुनियादी सुविधाओं को लेकर विधायक पूर्णिमा दास साहू ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

    मानवाधिकार सहयोग भारत का स्थापना दिवस मनाया गया, जमशेदपुर की चप्पलबाजी घटना की निंदा

    दंगा-रोधी मॉक ड्रिल में परखी गई जमशेदपुर पुलिस की तैयारी गोलमुरी पुलिस केंद्र में भीड़ नियंत्रण व आपात स्थिति से निपटने का किया गया अभ्यास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.