Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा नेता चिंटू सिंह का दुष्प्रचार करने के मामले में फेसबुक इंडिया के रिपोर्ट के बाद जमशेदपुर साईबर थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज, “स्वाति सिंह देव” का फेक एकाउंट फेसबुक से हुआ डिलीट, जाँच में जुटि पुलिस
    Breaking News अपराध जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    भाजपा नेता चिंटू सिंह का दुष्प्रचार करने के मामले में फेसबुक इंडिया के रिपोर्ट के बाद जमशेदपुर साईबर थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज, “स्वाति सिंह देव” का फेक एकाउंट फेसबुक से हुआ डिलीट, जाँच में जुटि पुलिस

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा नेता चिंटू सिंह का दुष्प्रचार करने के मामले में फेसबुक इंडिया के रिपोर्ट के बाद जमशेदपुर साईबर थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज, “स्वाति सिंह देव” का फेक एकाउंट फेसबुक से हुआ डिलीट, जाँच में जुटि पुलिस

    भाजपा युवा नेता एवं सनातन उत्सव समिति के संस्थापक चिंटू सिंह का फेक फेसबुक एकाउंट से दुष्प्रचार करने के मामले में जमशेदपुर साईबर थाना ने प्राथमिकी दर्ज किया है. फेसबुक इंडिया की ओर से प्राप्त रिपोर्ट के बाद अज्ञात संचालक के विरुद्ध यह एफआईआर दर्ज की गई है. बीते 16 मार्च को मामले में भाजपा नेता चिंटू सिंह ने साईबर थाना में लिखित इत्तिला दिया था. साईबर थाना के अनुरोध पर फेसबुक इंडिया ने बीते 04 मई को जमशेदपुर पुलिस को स्वाति सिंह देव नामक कथित महिला की फेक एकाउंट की आईपी एड्रेस, लॉग इन विवरण सहित अन्य तकनीकी जानकारियों का रिपोर्ट भेजकर कार्रवाई करने की अनुशंसा की है. फेसबुक इंडिया के उक्त रिपोर्ट के बाद जमशेदपुर साईबर थाना ने “स्वाति सिंह देव” नाम की अज्ञात फेक एकाउंट के विरुद्ध आईपीसी की धारा 504 एवं आईटी एक्ट की धारा 66E के अंतर्गत कांड संख्या 61/2024 दर्ज की गयी है. लोकेशन एवं आईपी एड्रेस के आधार पर जमशेदपुर पुलिस की तकनीकी शाखा एवं साईबर पुलिस ने अज्ञात की खोजबीन शुरू कर दी है. मालूम हो कि एक कथित महिला स्वाति सिंह देव के नाम से फेक एकाउंट बनाकर चिंटू सिंह के राजनीतिक विरोधियों ने उनको को निशाने पर लिया था और उनके विरुद्ध अपुष्ट, भ्रामक एवं झूठे बेबुनियाद आरोप लगाकर पोस्ट किये जा रहे थें. मामले में चिंता जाहिर करते हुए बीजेपी युवा नेता चिंटू सिंह ने विगत 16 मार्च को भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा सहित भाजयूमो के वरीय नेताओं को प्रकरण की सूचना देने के बाद साईबर थाना ने शिकायत दर्ज कराया था. जाँच रिपोर्ट आने के बाद एफआईआर दर्ज हुई है. इधर चिंटू सिंह ने बताया कि भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पद की दावेदारी के बाद से ही राजनीतिक विरोधियों ने मनगढंत दुष्प्रचार शुरू कर दिया था. उन्हें रेपिस्ट, खालिस्तानी तक लिखा गया जबकि समाज में उनकी सक्रियता एवं समाज उपयोगी कार्य सर्वविदित हैं. चिंटू सिंह ने बताया कि साईबर थाना 30 ऐसे अन्य फेक फेसबुक एवं ट्विटर एकाउंट के विरुद्ध भी जाँच में जुटी है जो उनके एवं भाजपा नेताओं के बारे में भ्रामक दुष्प्रचार करते हैं. इधर एक और मामले में चिंटू सिंह की शिकायतवाद के बाद जातिसूचक कमेंट करने वाले गोविंदपुर निवासी अमरेंद्र प्रताप सिंह, आदित्यपुर के आरुष कश्यप सहित अन्य के विरुद्ध साईबर थाना ने एक अन्य इत्तिला भी दर्ज है जिसमें आरोपियों ने चिंटू सिंह को खालिस्तानी एवं जातिसूचक शब्द लिखकर समाज में जातिगत विद्वेष फैलाने का प्रयास किया है. मामले में जमशेदपुर एसएसपी के निर्देश के बाद तकनीकी सेल जाँच कर रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनरेंद्र मोदी यूथ ब्रिगेड राष्ट्रीय संयोजक सतीश सिंह ने राकेश कुमार मधु को प्रभारी बनाकर एक तीर से दो निशाना साधा
    Next Article जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय के नेतृत्व में टावर चौक (वीर कुंवर सिंह चौक) में दैनिक मजदूरों के बीच स्वीप के तहत चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

    Related Posts

    मोबाइल छिनतई कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, पुलिस ने लिया हिरासत में

    September 3, 2026

    मिथिला दलान में रक्तदान का संदेश

    September 3, 2026

    जन्माष्टमी पर नन्हों ने सजाया कृष्णमय रंगमंच

    September 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मोबाइल छिनतई कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, पुलिस ने लिया हिरासत में

    मिथिला दलान में रक्तदान का संदेश

    जन्माष्टमी पर नन्हों ने सजाया कृष्णमय रंगमंच

    सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    टाटा पावर ने एनसीआर के बिजली ढांचे को दी मजबूती, 400 KV जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन कॉरिडोर शुरू

    टाटा स्टील का बोनस समझौता हुआ 25,603 कर्मचारियों के बीच वितरित होंगे 315 करोड़ रुपये

    कोल्हान की आवाज को मिला निरंतर नेतृत्व, विजय आनंद मूनका फिर निर्विरोध चुने गए FJCCI क्षेत्रीय उपाध्यक्ष

    बेरमो विधायक अनुप सिंह का जिला कांग्रेस ने किया स्वागत

    घाटशिला में दावा-आपत्ति स्थलों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

    साहस और वीरता को मिला सम्मान, धनबाद के तीन SI बने इंस्पेक्टर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.